Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kedarnath Opening 2025: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से होंगे बाबा केदार के दर्शन

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:00 PM (IST)

    भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है। यह भगवान शंकर को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस धाम में एक बार दर्शन करने ...और पढ़ें

    Kedarnath Opening 2025: केदारनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।
    Kedarnath Opening 2025: केदारनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान।

    HighLights

    1. भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है।
    2. यह भगवान शंकर को समर्पित है।
    3. यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम, हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हर साल लाखों भक्त यहां (Kedarnath Dham Opening Date 2025) दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस धाम में दर्शन के लिए जाते हैं, उन्हें सुख और शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही भोलेनाथ उनकी सभी इच्छाओं को पूरा करते हैं।

    कब खुलेंगे केदारनाथ के कपाट?

    इस साल केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham Opening Date 2025) 2 मई, 2025 दिन शुक्रवार को भक्तों के लिए खोला जाएगा। यह तिथि हिंदू पंचांग के अनुसार, निर्धारित की गई है और हर साल महाशिवरात्रि के दिन मंदिर के खुलने की घोषणा की जाती है।

    केदारनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

    • केदारनाथ में मौसम बहुत ठंडा होता है, इसलिए गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक सामान साथ रखें।
    • शारीरिक रूप से स्वस्थ हो, तभी यात्रा में जाएं।
    • इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।
    • इस दौरान किसी के बारे में बुरा बोलने से बचें।
    • यात्रा के दौरान बाबा के मंत्रों का जाप करें और जयकारा लगाएं।
    • केदारनाथ यात्रा के लिए परमिट लेना आवश्यक है।
    • केदारनाथ यात्रा के लिए होटल और अन्य सुविधाओं की बुकिंग पहले से करा लें।
    • इस दौरान साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
    • इस दिन सात्विक भोजन करें और तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें।

    केदारनाथ यात्रा का महत्व

    केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Dham 2025 Yatra) न केवल धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का भी अनुभव कराती है। ऐसी मान्यता है कि जो साधक सच्चे भाव से दर्शन करने के लिए जाते हैं, बाबा उनके सभी कष्टों को हर लेते हैं। इसके साथ ही सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Surya Gochar May 2025: सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी