Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karva Chauth 2023: करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, अक्षय फल की होगी प्राप्ति

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 03:14 PM (IST)

    Karva Chauth 2023 इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 नवंबर को 09 बजकर 19 म ...और पढ़ें

    Karva Chauth 2023: करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
    Karva Chauth 2023: करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    HighLights

    1. इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
    2. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
    3. करवा चौथ के दिन पूजा का समय शुभ समय शाम 07 बजकर 02 मिनट तक है।

    Karva Chauth 2023: सनातन धर्म में करवा चौथ का खास महत्व है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर को रात 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 1 नवंबर को 09 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी। अतः 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन पूजा का समय शुभ समय शाम 05 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक है। चंद्रोदय का समय संध्याकाल में 08 बजकर 26 मिनट पर है। इस पर्व को सुहागिन स्त्रियां मनाती हैं, लेकिन आजकल अविवाहित कन्याएं भी शीघ्र शादी और मनपसंद वर के लिए करवा चौथ पर व्रत रखती हैं। इस व्रत के पुण्य प्रताप से विवाहित स्त्रियों को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही उनके पति की आयु लंबी होती है। इस अवसर पर सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही हाथों में मेहंदी रचती हैं।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: इस दिन से हो रही है शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

    इन बातों का रखें ध्यान

    • करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मेहंदी लगाते समय व्रती यानी सुहागिन महिला का मुख दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।
    • करवा चौथ पर मेहंदी लगाते समय साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। ऐसी जगह का चयन न करें, जहां साफ सफाई न हो। साथ ही रोशनी भी उचित मात्रा में रहे। भूलकर भी अंधेरे वाली जगह पर मेहंदी नहीं लगानी चाहिए।
    • ज्योतिष विवाहित महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र पहनने की सलाह देते हैं। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। अतः हरे रंग के वस्त्र पहनने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अतः करवा चौथ पर भूलकर भी काले रंग की मेहंदी भूलकर न लगाएं।

    Author- Vaishnavi Dwivedi

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'