Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vastu Tips: घर खरीदते समय वास्तु के इन नियमों का जरूर रखें ध्यान, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Fri, 22 Nov 2024 03:48 PM (IST)

    धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। इसके साथ ही आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। जानकारों की मानें तो मार्गशीर्ष ...और पढ़ें

    Vastu Tips: गृह प्रवेश के वास्तु नियम
    Vastu Tips: गृह प्रवेश के वास्तु नियम

    HighLights

    1. गृह प्रवेश के समय सत्यनारायण देव की पूजा करनी चाहिए।
    2. धन के देवता कुबेर देव की पूजा करने से आय में वृद्धि होती है।
    3. भगवान नारायण की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र के माध्यम से यह जानकारी मिलती है कि घर में किस स्थान पर कौन-सा सामान रखना चाहिए। इसके साथ ही भूमि खरीदारी, गृह निर्माण और गृह प्रवेश के समय भी वास्तु नियमों का पालन किया जाता है। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। वहीं, अनदेखी करने से गृह की सुख-शांति छीन जाती है। साथ ही जीवन में नाना प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी गृह निर्माण हेतु भूमि खरीद रहे हैं या निवास हेतु घर खरीद रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

    यह भी पढ़ें: क्या होती है नवधा भक्ति, जिसका भगवान श्रीराम ने शबरी को बताया था महत्व

    वास्तु नियम

    • वास्तु जानकारों की मानें तो धार्मिक स्थल के सामने घर नहीं खरीदना चाहिए। धार्मिक स्थल के समीप भूमि नहीं खरीदनी चाहिए और न ही घर बनाएं। अनदेखी करने से व्यक्ति को वास्तु दोष लगता है।
    • जब कभी गृह निर्माण हेतु भूमि खरीदें या निवास हेतु घर खरीदें तो एक चीज सुनिश्चित कर लें कि आसपास कोई श्मशान घाट न हो। अनदेखी करने से व्यक्ति को जीवन भर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    • भूमि के सामने या घर के सामने कचरे का ढेर नहीं होना चाहिए। अगर घर के समीप कचरे का ढेर रहता है, तो घर में दरिद्रता आती है। इसके साथ ही घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है। अतः इस जगह का परित्याग करना चाहिए।
    • भूमि के मध्य में गड्ढा या कुआं रहने वाले स्थान पर भूमि नहीं खरीदनी चाहिए। इस स्थान पर घर बनाने से आर्थिक हानि होती है। इसके लिए ऐसे स्थान पर भूलकर न भूमि खरीदें और न ही घर खरीदें।
    • घर की पूर्व या उत्तर दिशा में पहाड़ नहीं होना चाहिए। यह विकास में बाधक माना जाता है। हालांकि, दक्षिण और पश्चिम में ऊंचा स्थान उत्तम माना जाता है।
    • पूर्व और उत्तर दिशा की ओर जलाशय होना बेहद शुभ होता है। इससे धन और वंश में वृद्धि होती है। वहीं, पूर्व दिशा में घर का मुख्य द्वार होना उत्तम होता है। इसके लिए घर खरीदते समय इन बातों का अवश्य ध्यान रखें।
    • वास्तु जानकारों की मानें तो उत्तर दिशा में कुबेर देव का निवास करते हैं। इस दिशा में पूजा गृह बनाना चाहिए। इसके लिए भूमि खरीदते समय अवश्य ध्यान रखें कि गृह निर्माण के समय पूजा गृह उत्तर दिशा में बनें।
    • वास्तु शास्त्र की मानें तो पूर्व और उत्तर दिशा में जल प्रवाह शुभ माना जाता है। इसके लिए भूमि खरीदते समय जल प्रवाह का भी ध्यान रखें। अन्य दिशा में जल प्रवाह से घर के स्वामी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: आखिर किस वजह से मां सीता को देनी पड़ी थी अग्नि परीक्षा? जानें इससे जुड़ी कथा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।