Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kharmas 2024: खरमास में करें इन चीजों का दान, सभी समस्याओं का होगा निपटारा

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 10:00 PM (IST)

    15 दिसंबर से साल का दूसरा खरमास लगने जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस अवधि में भगवान सूर्य और बृहस्पति देव की आराधना से साधक को शुभ परिणाम मिल सकते ...और पढ़ें

    Kharmas 2024 daan खरमास के करें इन चीजों का दान
    Kharmas 2024 daan खरमास के करें इन चीजों का दान

    HighLights

    1. 15 दिसंबर से लगेगा साल का दूसरा खरमास।
    2. इस अवधि में नहीं किए जाते शुभ व मांगलिक कार्य।
    3. सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए खास है यह माह।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रविवार, 15 दिसंबर को सूर्य देव बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे खरमास (Kharmas 2024) की शुरुआत हो रही है। इस दिन को धनु संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इस अवधि में शुभ कार्य जैसे विवाह, ग्रह प्रवेश आदि नहीं किए जाते। क्योंकि यह माना जाता है कि इस अवधि में सूर्य देव की ऊर्जा की प्रभावशीलता कम हो जाती है, जिससे किसी भी शुभ कार्य का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होता।

    मिलेंगे अच्छे परिणाम

    खरमास में दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है। ऐसे यदि आप इस अवधि में गरीबों व जरूरतमंद लोगों को अनाज जैसे गेहूं, चावल आदि का दान करते हैं, तो इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसी के साथ आप खरमास में गर्म कपड़े और कंबल आदि का दान भी कर सकते हैं।

    सूर्य की स्थिति होगी मजबूत

    खरमास में सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको लाल कपड़े, गुड़, मूंगफली, काले चने आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। जिससे साधक के लिए धन-वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

    मिलेगी बृहस्पति देव की कृपा

    खरमास को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। बृहस्पति देव को ज्ञान का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि आप भी बृहस्पति देव की कृपा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको खरमास में पीली रंग की चीजों का दान करना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Kharmas 2024: खरमास में इन दो राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, करियर में लग जाएंगे चार चांद

    इन चीजों का भी कर सकते हैं दान

    खरमास की अवधि में पीतल या फिर स्टील के बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे साधक को पारिवारिक कलह की स्थिति से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख, शांति बनी रहती है। इसी के साथ अगर आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है, तो ऐसे में आप केसर का दान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें - Kharmas 2024: खरमास में कर लिए ये उपाय, तो जाग उठेगा सोया भाग्य

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।