यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kharmas 2024 Daan: बिजनेस में चाहते हैं तरक्की, तो खरमास में राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
वर्ष में खरमास 2 बार लगता है। इस बार दूसरे खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से हो रही है। इसी दिन धनु संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। खरमास की शुरुआत के बाद ...और पढ़ें

HighLights
- खरमास की शुरुआत जल्द होने वाली है।
- खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
- इस दौरान विशेष चीजों का दान करना चाहिए।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में खरमास की अवधि का विशेष महत्व है। इस दौरान जातक सूर्य देव और जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विधिपूर्वक उपासना करते हैं। साथ ही जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए कई तरह के उपाय करते हैं, जिससे उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। खरमास एक महीने तक रहता है। खरमास के शुरुआत के दिन पहले दिन धनु संक्रांति मनाई जाती है। जब सूर्य वृश्चिक से धनु राशि में गोचर करते हैं, तो इस दिन को धनु संक्रांति के रूप में भी मनाया जाता है। अगर आप सूर्य देव और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो खरमास में राशि अनुसार दान (Kharmas me kya daan karna chahiye) करें। इससे जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही रुके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस राशि के जातक को किस चीज का दान करना फलदायी साबित होता है।
खरमास 2024 डेट और टाइम (Kharmas 2024 Start Date And End Date)
पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य देव धनु राशि में 15 दिसंबर (Kharmas 2024 Kab Se Hai) को रात 10 बजकर 19 मिनट पर गोचर करेंगे। इसी दिन धनु संक्रांति होगी। ऐसे में खरमास की शुरुआत 15 दिसंबर से होगी। इसका समापन अगले वर्ष 2025 में सूर्य देव मकर राशि में 14 जनवरी को प्रवेश करेंगे और इसी दिन खरमास का समापन होगा।
.jpg)
यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: खरमास में इन 2 राशियों को रहना होगा सतर्क, विवाद का करना पड़ सकता है सामना
खरमास में राशि अनुसार दान करें
- मेष राशि के जातक खरमास में लाल रंग की चीजों का दान करें। इससे पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होंगे।
- वृषभ राशि के जातक खरमास में धन का का दान करें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
- मिथुन राशि के जातक खरमास में साबुत मूंग, हरी सब्जियां, हरी चूड़ियां, कच्चे पपीते का दान करें। इससे जातक को भगवान गणेश की कृपा मिलती है।
- कर्क राशि के जातक खरमास में सफेद रंग के वस्त्र, गोभी, दही, पनीर और चावल का दान करें। इससे चंद्र दोष से छुटकारा मिलता है।
- सिंह राशि के जातक खरमास में दिन गुड़, चिक्की, शहद, मूंगफली, राजमा आदि चीजों का दान करें। इससे कारोबार में सफलता मिलती है।
- कन्या राशि के जातक खरमास में हरी पत्तेदार सब्जियां और हरे फल का दान करें। इससे रुके हुए काम पूरे होते हैं।
- तुला राशि के जातक खरमास में बताशे, माखन, मशरूम, शलजम आदि चीजों का दान करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
- वृश्चिक राशि के जातक खरमास में लाल रंग के वस्त्र, अनार और शकरकंद का दान करें। इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
- धनु राशि के जातक खरमास में नींबू, केले, पपीता, चने की दाल, बेसन आदि चीजों का दान करें। इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं।
- मकर राशि के जातक खरमास में काले तिल का दान करें। इससे शनि दोष की समस्या की समस्या दूर होती है।
- कुंभ राशि के जातक खरमास में मंदिर में झाड़ू दान करें। साथ ही गरीबों धन का दान करें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
- मीन राशि के जातक खरमास में मकई, पीली शिमला मिर्च, कद्दू आदि चीजों का दान करें।
यह भी पढ़ें: Kharmas 2024: खरमास में रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, हर कार्य में मिलेगी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।