Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kharmas 2024: साल में कितनी बार लगता है खरमास? जानिए सही तिथि और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 11:29 AM (IST)

    खरमास का महीना बेहद विशेष माना जाता है। इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भोजन और कपड़ों का दान करना चाहिए। साथ ही ...और पढ़ें

    Kharmas 2024: यहां जानें खरमास का महत्व
    Kharmas 2024: यहां जानें खरमास का महत्व

    HighLights

    1. खरमास की शुरुआत आज यानी 14 मार्च से हो रही है।
    2. खरमास का महीना बेहद विशेष माना जाता है।
    3. इस दौरान भगवान सूर्य की पूजा का विधान है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kharmas 2024: खरमास की शुरुआत आज यानी 14 मार्च, 2024 दिन गुरुवार से हो रही है। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को होगा। खरमास पूरे एक महीने तक रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। हालांकि इस अवधि में पूजा-पाठ पर जोर दिया जाता है, जिससे इसका कोई बुरा असर हमारे जीवन पर न पड़े। ऐसे में आज हम इस पवित्र माह से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं -

    साल में कितनी बार लगता है खरमास ?

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु और मीन राशि के स्वामी देवों के गुरु बृहस्पति हैं। ऐसे में जब सूर्यदेव धनु और मीन राशि में गोचर करते हैं, तो उस दौरान खरमास लगता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान बृहस्पति ग्रह का शुभ प्रभाव कम हो जाता है। यही वजह है कि लोगों की इस समय ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्यों को करने की सलाह दी जाती है।

    खरमास साल में दो बार लगता है। एक बार तब लगता है, जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करते हैं और दूसरा जब सूर्य मीन राशि में प्रवेश करते हैं।

    यहां जानिए खरमास का महत्व

    खरमास सनातन धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण समय है, जो पूरे एक माह तक चलता है। इस दौरान सूर्य अपनी स्थिति बदलता है। मान्यताओं के अनुसार, इस महीने लोगों को धार्मिक गतिविधियां करनी चाहिए, जैसे - पवित्र नदी में स्नान करना, मंदिरों के दर्शन करना और भगवान सूर्य को जल चढ़ाना आदि। इसके साथ ही इस माह भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है।

    बता दें, कि इस महीने गीता और रामायण जैसे पवित्र ग्रंथों का पाठ करना और जरूरतमंदों की मदद करना बेहद कल्याणकारी माना गया है। ऐसे में अगर आप अपने अच्छे जीवन की कामना करते हैं, तो आपको इस महीने शुभ कार्यों पर जोर देना चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Meen Sankranti 2024: आज मनाई जा रही है मीन संक्रांति, जानिए इसका धार्मिक महत्व और शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।