Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kharmas 2025: खरमास में शुभ माने जाते हैं ये काम, जिन्हें करने से दूर होंगे सारे कष्ट

    Updated: Tue, 30 Dec 2025 10:16 AM (IST)

    हिंदू मान्यताओं के अनुसार, खरमास में मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। हालांकि, यह अवधि सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए अत्यंत शुभ मानी ज ...और पढ़ें

    Kharmas start and end date (AI Generated Image)

    Kharmas start and end date (AI Generated Image)

    HighLights

    1. खरमान में होती है सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा

    2. इस अवधि में शुभ माना जाता है दान आदि करना

    3. सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की साफ-सफाई का रखें ध्यान

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 16 दिसंबर से खरमास (Kharmas) की शुरुआत हो चुकी है, जो 14 जनवरी 2026 तक चलने वाला है। धनु बृहस्पति की राशि है, जो ज्ञान के कारक हैं। ऐसे में खरमास को बृहस्पति देव की कृपा प्राप्ति के लिए भी खास माना जाता है। इस दौरान आपको कुछ विशेष कार्यों द्वारा सूर्य देव की भी कृपा की प्राप्ति हो सकती है।

    जरूर करें ये काम

    खरमास पूजा-पाठ, जप-तप, दान-पुण्य, व्रत, आत्मचिंतन और सेवा-भाव के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दौरान सूर्य देव और भगवान विष्णु की पूजा व उनके मंत्रों का जप करना, धर्मग्रंथ जैसे विष्णु सहस्रनाम, सत्यनारायण कथा और भागवत पाठ करना भी विशेष फलदायी माना जाता है।

    साथ ही आप इस अवधि में देवी तुलसी के मंत्रों का भी जाप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधि में तीर्थ स्थानों की यात्रा से भी शुभ परिणाम मिलते हैं। इस आध्यात्मिक गतिविधियों को करने से आपको आध्यात्मिक पुण्य मिलता है।

    Kharmas 2025 I

    (AI Generated Image)

    करें इन चीजों का दान

    खरमास की अवधि में दान करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए खरमास में अपनी क्षमता के अनुसार, गरीबों व जरूरतमंद लोगों में अन्न और धन का दान कर सकते हैं। इसी के साथ खड़े मूंग या मसूर की दाल, लाल कपड़े, काले चने का दान करने से आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही पीतल या फिर स्टील के बर्तनों का दान करना भी काफी शुभ होता है।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही बृहस्पति देव की कृपा के लिए इस अवधि में पीली रंग की चीजों जैसे केला, चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई और पीले रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। खरमास में इन सभी चीजों का दान करने से साधक के लिए धन-वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

    Kharmas ग

    (AI Generated Image)

    बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

    खरमास में घर और पूजा स्थल पर साफ-सफाई का जरूर ध्यान रखें। इसके साथ ही मंदिर, घर के मुख्य द्वार और तुलसी के पास दीपक जलाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। साथ ही खरमास में पूर्वजों के लिए पिंडदान करना विशेष महत्व रखता है। इससे साधक व उसके परिवार को पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इन सभी कार्यों को करने से आपके सभी काम बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं और धन-वैभव में वृद्धि होती है।

    यह भी पढ़ें - Kharmas: 16 दिसंबर से शुरू हो रहा खरमास, 1 महीने तक क्या-क्या काम ना करें?

    यह भी पढ़ें Kharmas 2025: खरमास में इसलिए नहीं किए जाते शुभ व मांगलिक काम? यहां पढ़ें असली कारण

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।