Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khatu Shyam Ji: अपने बेटे के लिए चुनें खाटू श्याम से प्रेरित ये नाम, देखने को मिलेगा लाभ

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 05:45 PM (IST)

    खाटू श्याम जी को तीन बाण धारी हारे का सहारा जैसे कई नामों से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण का ही कलयुगी अवतार ...और पढ़ें

    Name inspired by Khatu Shyam अपने बेटे के लिए चुनें खाटू श्याम से प्रेरित ये नाम
    Name inspired by Khatu Shyam अपने बेटे के लिए चुनें खाटू श्याम से प्रेरित ये नाम

    HighLights

    1. खाटू श्याम जी को कहा जाता है हारे का सहारा।
    2. सच्चे भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं बाबा खाटू।
    3. अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं खाटू जी से प्रेरित नाम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Khatu Shyam Baba: आजकल बच्चों के लिए धार्मिक नाम रखने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में यदि आप अपने बेटे का कोई धार्मिक नाम रखना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप खाटू श्याम जी के यह नाम चुन सकते हैं। हिंदुओं में खाटू श्याम जी की विशेष मान्यता बनी हुई है। आइए जानते हैं बेटों के लिए खाटू श्याम जी ऐसे नाम, जो यूनिक होने के साथ-साथ मॉर्डन भी लगते हैं। साथ ही जानते हैं इन नामों का अर्थ।

    खाटू श्याम जी से प्रेरित नाम

    श्री श्याम - खाटू श्याम जी को श्री श्याम कहकर भी पुकारा जाता है। क्योंकि महाभारत के युद्ध में अपने शीश का दान करने पर उन्हें भगवान ने सर्वश्रेष्ठ वीर की उपाधि दी। साथ ही अपना नाम श्याम भी उन्हें दिया। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए खाटू जी का यह नाम भी चुन सकते हैं। यह नाम आपके लाडले के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

    अच्‍युत - यदि आप अपने बेटे का नाम 'अ' अक्षर से रखना चाहते हैं, तो अच्‍युत नाम चुन सकते है। अच्युत का अर्थ होता है भगवान। यह नाम काफी चलन में है, ऐसे में आप अपने बेटे को ये यूनिक नाम दे सकते हैं।

    केशव - खाटू श्याम जी के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक नाम केशव भी है। यह नाम सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है। जिसके लंबे और सुंदर बाल हो उसे केशव कहा जाता है।

    निरंजन - यदि आप अपने बेटे को खाटू श्याम जी से प्रेरित नाम देना चाहते हैं, तो आपके बेटे के लिए निरंजन नाम भी अच्छा रहने वाला है। निरंजन का अर्थ होता है जिस पर कोई कलंक न हो।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    द्रविण - जिसका कोई शत्रु न हो उसे द्रविण कहा जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं, जो सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    खबरें और भी