Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2023: भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय हैं ये 04 राशियां, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 03:41 PM (IST)

    Shri Krishna Favourite Rashi हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्ल ...और पढ़ें

    Janmashtami 2023 जानिए भगवान श्री कृष्ण की प्रिय राशि।
    Janmashtami 2023 जानिए भगवान श्री कृष्ण की प्रिय राशि।

    HighLights

    1. इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर और 07 सितंबर 2023 के दिन मनाया जाएगा।
    2. बता दें कि चार राशियां ऐसी हैं, जिनपर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Krishna Janmashtami 2023, Shri Krishna Favourite Rashi: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इस विशेष दिन पर भगवान श्री कृष्ण की उपासना का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से साधक को सुख-समृद्धि, बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    पंचांग के अनुसार, इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर और 07 सितंबर 2023 के दिन मनाया जाएगा। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में चार राशियां ऐसी हैं, जिनपर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं, भगवान श्री कृष्ण की प्रिय राशियां।

    भगवान श्री कृष्ण की प्रिय राशियां

    • वृषभ राशि- कृष्ण की प्रिय राशियों में वृषभ राशि की गणना की जाती है। श्री कृष्ण की कृपा से जातकों को विभिन्न कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में आ रही कई प्रकार की समस्याओं से सामना करने का बल प्राप्त होता है। इस राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण की विशेष उपासना जरूर करनी चाहिए।

  • कर्क राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कर्क राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की कृपा सदैव बनी रहती है। मान्यता है कि जो जातक नियमित रूप से भगवान श्री कृष्ण की उपासना करते हैं, उन्हें सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती है।

  • खबरें और भी

  • सिंह राशि- श्री कृष्णा की प्रिय राशियों में सिंह राशि का भी नाम लिया जाता है। इस राशि के जातक नाम के अनुरूप मेहनती और निर्भीक होते हैं। जो जातक नितदिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करता हैं, उनपर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। साथ ही बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सिंह राशि के जातकों को जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण और राधा रानी का ध्यान जरूर करना चाहिए।

  • तुला राशि- तुला राशि के जातकों को भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि को भगवान श्री कृष्ण के प्रिय राशियों में गिना जाता है। इस राशि को पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है और मान-सम्मान में वृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। जो जातक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष उपासना करते हैं, उन्हें जीवन पर्यंत लाभ प्राप्त होता है।

  • डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।