Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर रात के समय करें ये अचूक उपाय, कारोबार में होगी वृद्धि और बढ़ेगा यश

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 12:30 PM (IST)

    जन्माष्टमी का पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है। ऐसा माना जा ...और पढ़ें

    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय।
    Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का पर्व बेहद पावन और शुभ माना जाता है। इस साल यह पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा। यह भगवान कृष्ण के जन्मदिन का प्रतीक है। इस दिन साधक उपवास रखते हैं और रात में कृष्ण जन्म के बाद व्रत खोलते हैं। वहीं, जन्माष्टमी की रात को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की मुश्किलों का अंत होता है, तो आइए इस आर्टिकल में इस दिन (Krishna Janmashtami 2025) से जुड़े कुछ प्रमुख उपाय के बारे में जानते हैं।

    जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय (Krishna Janmashtami 2025 Night Remedies)

    • तुलसी की माला - रात में भगवान कृष्ण का शृंगार करें और उन्हें तुलसी की माला अर्पित करें। इसके बाद, तुलसी के पौधे के सामने 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से कारोबार में वृद्धि होगी।
    • माखन-मिश्री भोग - रात 12 बजे भगवान कृष्ण के जन्म के बाद उन्हें माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से रिश्ते मधुर होते हैं। साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।
    • मोर पंख - भगवान कृष्ण को मोर पंख बहुत प्रिय है। ऐसे में जन्माष्टमी की रात, मोर पंख को अपने घर के प्रमुख स्थानों पर रखें। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही तरक्की होती है।
    • शंख - रात में भगवान कृष्ण की पूजा करते समय शंख बजाएं। शंख की ध्वनि से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। पूजा के बाद इस शंख को अपनी दुकान या दफ्तर में रखें। ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होती है।
    • गीता का पाठ - जन्माष्टमी की रात को भगवान कृष्ण के सामने बैठकर भगवत गीता के 11वें अध्याय का पाठ करें। इस अध्याय में भगवान ने अपने विराट स्वरूप का वर्णन किया है। ऐसा करने से जीवन में सफलता और मान-सम्मान बढ़ता है।
    • गाय की सेवा - रात में व्रत खोलने के बाद किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। गाय की सेवा करने से भगवान कृष्ण बहुत प्रसन्न होते हैं, जिससे जीवन में मान-सम्मान और यश बढ़ता है।
    • पीपल के पेड़ की पूजा - रात में पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। पीपल में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    • गरीबों को दान - जन्माष्टमी की रात गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करें। दान-पुण्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

    यह भी पढ़ें - Krishna Janmashtami 2025 Date: दो दिन क्यों पड़ रही है जन्माष्टमी? डेट से लेकर पूजा विधि तक, दूर करें सारी कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।