यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kuber Dev: इन राशियों को मिलती है कुबेर देव की कृपा, धन-दौलत की नहीं होती कमी
माना जाता है कि जिस भी साधक पर कुबेर देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है उन्हें जीवन में कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि ...और पढ़ें

HighLights
- हिंदू धर्म में धन के देवता माने जाते हैं कुबेर देव।
- कुछ राशि मानी गई हैं कुबेर जी की प्रिय।
- जीवन में नहीं होती है धन-समृद्धि की कमी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कुबेर देव को धन के देवता के रूप में जाना जाता है। साथ ही उन्हें देवों का कोषाध्यक्ष और यक्ष का राजा भी कहा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसी राशियां के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कुबेर देव की कृपा बरसती है। ऐसे में चलिए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
हर क्षेत्र में मिलती है कामयाबी
(138).jpg)
वृषभ राशि को धन के देवता कुबेर की प्रिय माना गया है। ऐसे में इन राशि के जातकों पर हमेशा कुबेर जी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है, जिससे इस जातकों को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
होती है ये खासियत
(45).jpg)
ज्योतिष शास्त्र में माना गया कि तुला राशि के जातकों पर भी भगवान कुबेर की कृपा बरसती है। जिससे ये जातक ऐशों-आराम की जिंदगी जीते हैं। साथ ही इस राशि के जातक जो काम ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
यह भी पढ़ें - Mangal Gochar 2025: मंगल देव जल्द करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को रहना होगा सावधान
मिलता है मान-सम्मान
.jpg)
कर्क राशि को भी कुबेर देव की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है। कुबेर देव की कृपा से इन राशि के जातकों को धन-समृद्धि के साथ-साथ समाज और परिवार में खूब मान-सम्मान मिलता है।
ये भी है लकी राशि
(43).jpg)
धनु राशि भी लकी राशियों में से एक है, क्योंकि इस राशि के जातकों पर भी कुबेर देव की कृपा बनी रहती है। ये जातक अपनी मेहनत से जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। साथ ही ये जातक बेहद मेहनती और ईमानदार भी होते हैं। निवेश मामलों के मामलों में इनकी अच्छी पकड़ होती है, जिससे इन्हें जीवन में लाभ मिलता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Weekly Career Horoscope 19 To 25 Jan 2025: करियर को लेकर मिलेगी गुड न्यूज, विदेश यात्रा का बनेगा प्लान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।