Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kumbh Sankranti 2025: कुंभ संक्रांति पर करें इन 3 चीजों का दान, सौभाग्य में बदल जाएगा दुर्भाग्य

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 09:00 AM (IST)

    कुंभ संक्रांति का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल यह पर्व 12 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है। इस ...और पढ़ें

    Kumbh Sankranti 2025:इन खास चीजों का करें दान।
    Kumbh Sankranti 2025:इन खास चीजों का करें दान।

    HighLights

    1. कुंभ संक्रांति का त्योहार बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
    2. इस साल यह पर्व 12 फरवरी को मनाया जाएगा।
    3. यह दिन भगवान सूर्य की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कुंभ संक्रांति सूर्य के मकर से कुंभ राशि गोचर का प्रतीक है, जो अपने आप में बहुत मंगलकारी होती है। महाकुंभ के चलते कुंभ संक्रांति का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस दौरान श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए गंगा नदी में जाते हैं और पूजा-पाठ के साथ दान करते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि जो लोग इस तिथि पर सच्चे भाव के साथ पूजा करते हैं, उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

    इस साल कुंभ संक्रांति का पर्व 12 फरवरी 2025, दिन बुधवार को मनाया जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि इस दिन (Kumbh Sankranti 2025 Daan List) क्या दान करना शुभ माना जाता है?

    यह भी पढ़ें: Sadhu Long Hair: क्यों रखते हैं साधु-संत लंबी जटाएं? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

    कुंभ संक्रांति पर करें इन खास चीजों का दान (Kumbh Sankranti 2025 Par Karen Ye Daan)

    गुड़ का दान

    कुंभ संक्रांति के दिन स्नान और दान का बहुत ज्यादा महत्व है। इस दिन गुड़ का दान करना बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि गुड़ का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही रिश्ते में मिठास आती है।

    तिल का दान

    कुंभ संक्रांति पर तिल का दान बहुत शुभ माना जाता है। इसका संबंध शनि देव से होता है। और सूर्य देव इस दिन मकर राशि से कुंभ राशि में जाते हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं।

    इसलिए इस दिन तिल का दान करना चाहिए। इससे शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही पितृ दोष समाप्त होता है।

    कपड़े का दान

    ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कपड़े का दान जरूर करना चाहिए। इससे कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। इसके साथ ही जीवन में कभी अन्न-धन की कमी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें: Kumbh Sankranti: कब है कुंभ संक्रांति? नोट करें सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी