यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal Bhog: गर्मियों में लड्डू गोपाल को लगाएं ये भोग, कान्हा जी की कृपा से बनेंगे सारे काम
लड्डू गोपाल की सेवा एक बालक की तरह की की जाती है जो भगवान कृष्ण के ही बाल स्वरूप माने जाते हैं। गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल की सेवा के कुछ नियमों का ...और पढ़ें

HighLights
- लड्डू गोपाल की सेवा करने से आती है सुख-समृद्धि।
- गर्मियों में बदल जाते हैं लड्डू गोपाल के सेवा नियम।
- मौसम के अनुसार लगाना चाहिए लड्डू गोपाल को भोग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में रोजाना विधि-विधानपूर्वक लड्डू गोपाल जी की पूजा की जाती है, वहां हमेशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दौरान कई तरह के नियमों (Laddu Gopal Puja Niyam) का भी ध्यान रखा जाता है, ताकि साधक को पूजा का पूरा फल मिल सके। लड्डू गोपाल के भोग से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
लगाएं इन चीजों का भोग
गर्मी में आप लड्डू गोपाल को उनके प्रिय माखन-मिश्री और ठंडे दूध का भोग लगा सकते हैं। इसी के साथ लड्डू गोपाल को मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, आम आदि को भी भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। आप लड्डू गोपाल जी को गर्मियों में खाई जाने वाली चीजें जैसे मीठे दही, नारियल पानी, लस्सी, जूस आदि का भी भोग लगा सकते हैं।
(10).jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
भोग लगाने के नियम
लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल शामिल करना न भूलें, क्योंकि इसके बिना कान्हा जी का भोग अधूरा माना जाता है। इसी के साथ आप भोग लगाते समय इस मंत्र का जप कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जप करने से भगवान भोग को जल्दी स्वीकार करते हैं -
' त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal Puja: सुबह के समय इस तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा, खुशियों की लग जाएगी झड़ी
.jpg)
इस बातों का भी रखें ध्यान
गर्मी में लड्डू गोपाल को मौसम के अनुसार ही कपड़े पहनाने चाहिए। उन्हें गर्मी के अनुसार हल्के और आरामदायक कपड़े पहनाएं। गर्मियों में सुबह लड्डू गोपाल को हल्के ठंडे पानी से स्नान करवाना चाहिए। इसी के साथ लड्डू गोपाल को गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
खबरें और भी
आप चाहें, तो इत्र का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, ये सभ चीजें ठंडक पहुचाने में मदद करती हैं। गर्मियों में लड्डू गोपाल के पास ठंडा पीने का पानी जरूर भरकर रखें, जिसे समय-समय पर बदलते रहें। इसी के साथ आप शीतलता प्रदान करने के लिए लड्डू गोपाल को फूलों की माला बी पहना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Laddu Gopal: घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल की मूर्ति, तो पहले जरूर जान लें ये बातें
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।