यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Laddu Gopal Puja: क्या लहसुन-प्याज खाने वाले लोग कर सकते हैं लड्डू गोपाल की सेवा, जरूर जानें ये बातें
हिंदू धर्म में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Seva Niyam) की सेवा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। कई बार हमारे मन में यह सवाल आता है कि क्या लहसुन-प्याज खाने ...और पढ़ें

HighLights
- लड्डू गोपाल की सेवा करना माना जाता है शुभ।
- लड्डू गोपाल की सेवा के बताए गए हैं कई नियम।
- नियम अनुसार सेवा से बनी रहती है सुख-समृद्धि।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आपने कई लोगों के घरों में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Puja niyam) को विराजमान देखा होगा। लड्डू गोपाल की सेवा एक छोटे बालक की तरह ही की जाती है। माना जाता है कि लड्डू गोपाल के सेवा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि लड्डू गोपाल की सेवा के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ध्यान रखें ये बात
लहसुन-प्याज खाने वाले लोग भी लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय उसमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लड्डू गोपाल जी का भोग एकदम सात्विक और स्वच्छ तरीके से बना हुआ होना चाहिए।
भोग लाने का मंत्र
लड्डू गोपाल को भोग लगाते समय आपको इस मंत्र का जप करना चाहिए। इससे लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं और आपके भोग को स्वीकार करते हैं -
' त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाणे सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
(12).jpg)
(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
लड्डू गोपाल से जुड़े जरूरी नियम
लड्डू गोपाल के भोग में तुलसी दल जरूर शामिल करें, क्योंकि इसके बिना लड्डू गोपाल जी का भोग अधूरा माना जाता है। इसी के साथ इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें कि घर में हमेशा एक ही लड्डू गोपाल की मूर्ति रखनी चाहिए।
अगर आपके घर में एक से अधिक मूर्ति है, तो उनकी पूजा अलग-अलग करनी चाहिए। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि लड्डू गोपाल को कभी घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Laddu Gopal Seva Niyam: लड्डू गोपाल के अभिषेक के बाद जल का क्या करें? इन बातों का रखें ध्यान
.jpg)
इस तरह करें सेवा (Laddu Gopal Seva Rules)
सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत होने के बाद लड्डू गोपाल को स्नान करवाएं। इसके बाद उन्हें साफ वस्त्र पहनाएं और चंदन का तिलक लगाएं। लड्डू गोपाल का शृंगार करने का बाद उनकी पूजा करें और भोग लगाएं। अंत में आरती करें और सभी लोगों में प्रसाद बांटें।
खबरें और भी
लड्डू गोपाल को दिन में काम-से-कम चार बार भोग लगाना चाहिए। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि भोग कभी भी प्लास्टिक के बर्तन मेंन लगाएं। इसके स्थान पर आप धातु से बनें बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Laddu Gopal को सुलाने समय जरूर रखें इन नियमों का ध्यान, हर मनोकामना होगी पूरी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।