Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Laddu Gopal Sewa: गर्मियों में कैसे करें लड्डू गोपाल की सेवा? जिससे पूजा का मिले पूरा फल

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 03:59 PM (GMT+05:30)

    गर्मी के मौसम में लड्डू गोपाल की सेवा को लेकर कई सारे नियम बताए गए हैं। जैसे कि उनकी नियमित पूजा-अर्चना करें। सुबह और शाम आरती करें। गर्मियों में लड्ड ...और पढ़ें

    Laddu Gopal Sewa: लड्डू गोपाल की सेवा के नियम।
    Laddu Gopal Sewa: लड्डू गोपाल की सेवा के नियम।

    HighLights

    1. लड्डू गोपाल की पूजा का खास महत्व है।
    2. लड्डू गोपाल की सेवा से जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है।
    3. लड्डू गोपाल की सेवा परम फलदायी मानी गई है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही हमारे जीवनशैली में बदलाव आने लगता है। ऐसे में हमारे प्रिय लड्डू गोपाल की सेवा में भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिले और साधकों को उनकी पूजा का पूरा फल प्राप्त हो। लड्डू गोपाल हमारे घर के सदस्य की तरह हैं और ऐसे में उनकी देखभाल में किसी तरह की कमी नहीं आनी चाहिए, तो चलिए गर्मी में सेवा (Bal Gopal Care In Summer) कैसे करनी है, आइए इस आर्टिकल में जानते हैं।

    लड्डू गोपाल की सेवा के नियम (Laddu Gopal Sewa Tips)

    • स्नान - गर्मियों में लड्डू गोपाल को रोजाना दो बार स्नान कराएं। सुबह ठंडे पानी से और दोपहर में गुलाब जल मिश्रित जल से स्नान कराना लाभकारी होता है। स्नान के बाद उन्हें मुलायम वस्त्र पहनाएं।
    • वस्त्र - बाल गोपाल को हल्के और आरामदायक सूती कपड़े पहनाएं। गहरे रंगों के कपड़ों की जगह हल्के और सफेद रंग के कपड़ों का उपयोग करें।
    • आसन - उन्हें सीधे धूप या गर्मी वाली जगह पर न रखें। उनका आसन ऐसी जगह पर लगाएं जहां वेंटिलेशन(हवा) अच्छी तरह से हो। आप उनके आसन के नीचे चंदन का लेप भी लगा सकते हैं, जिससे उन्हें शीतलता मिलेगी।
    • भोग - गोपाल जी को गर्मियों में ठंडे (शीतल) और ताजा भोग लगाएं। दही, मिश्री, फल, शरबत, लस्सी, और तुलसी दल मिश्रित जल उनके लिए अच्छा है। भारी और ज्यादा तेल वाले खाने से बचें। भोग लगाने के बाद तुरंत बर्तन साफ कर दें ताकि मक्खियां न आएं।
    • जल - उनके पास हमेशा ठंडा (शीतल) पानी भरकर रखें। पानी के लिए आप मिट्टी के बर्तन का उपयोग कर सकते हैं, जिससे पानी ठंडा रहेगा।
    • पंखी या कूलर - अगर संभव हो तो उनके पास छोटा पंखा या कूलर चलाएं। सीधी हवा न लगे, इस बात का ध्यान रखें। आप बीच-बीच में हाथ से भी उन्हें धीरे-धीरे हवा कर सकते हैं।
    • चंदन का लेप - गर्मियों में नियमित रूप से लड्डू गोपाल के शरीर पर चंदन का लेप लगाएं। चंदन की तासीर ठंडी होती है। इससे उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।
    • शांति रखें - दोपहर के समय बाल गोपाल को आराम करने दें। उनके बिस्तर को आरामदायक बनाएं और कमरे में शांति रखें।

    यह भी पढ़ें: Parashurama Jayanti 2025: पहली बार सहस्त्रबाहु फिर 20 बार क्षत्रियों का विनाश किया, क्यों था परशुराम को इतना क्रोध?

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।