Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Lakshmi Puja: मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना करें ये काम, भरे रहेंगे धन भंडार

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 06:33 PM (IST)

    मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। धन की देवी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन आप ...और पढ़ें

    Maa Lakshmi Puja मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना करें ये काम
    Maa Lakshmi Puja मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए रोजाना करें ये काम

    HighLights

    1. मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है शुक्रवार का दिन।
    2. इस दिन मुख्य रूप से की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा।
    3. रोजाना कुछ कार्य से प्राप्त कर सकते हैं माता की कृपा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप रोजाना करके मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस लेख में।

    रोजाना करें ये काम

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी केवल वहीं पर निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए। गंदगी वाली जगह पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए हमेशा अपने घर में साफ सफाई बनाए रखें।

    कर सकते हैं ये काम

    तुलसी का संबंध भी मां लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में रोजाना तुलसी की पूजा करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार, दान-पुण्य को विशेष महत्व दिया गया है। इससे साधक को धन की का सामना नहीं करना पड़ता।

    यह भी पढ़ें - Mata Chinnamasta Katha: रहस्यों से भरी है मां छिन्नमस्ता की उत्पत्ति की कथा

    इस दिन रखें व्रत

    मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखना अति उत्तम माना जाता है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है, इसलिए शुक्रवार व्रत को वैभव लक्ष्मी व्रत के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को करने से साधक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

    खबरें और भी

    शाम के समय करें ये काम

    हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है। इसलिए सुबह-शाम घर के मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद पूजा-पाठ भी जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही शाम के समय घर के आंगन या मुख्य द्वार पर दिया जरूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मां लक्ष्मी का आगमन होता है और इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।