यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lakshmi Narayn Yog 2024: इन राशियों के जीवन में होने वाला है बड़ा बदलाव, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल ?
ग्रह परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह परिवर्तन से कई शुभ और अशुभ योग के निर्माण भी होते हैं। 12 फरवरी को मकर रा ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Lakshmi Narayn Yog 2024: यदि कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस परिवर्तन से कई शुभ और अशुभ योग के निर्माण होते हैं।
12 फरवरी को मकर राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है, जिससे कई राशियां मालामाल (Lucky Zodiac Sign) हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका चमत्कारी प्रभाव पड़ेगा -
.jpg)
यह भी पढ़ें: Aaj ka Panchang 3 February 2024: अगर शुरू करने जा रहे हैं नया कार्य, तो जरूर पढ़ें आज का दैनिक पंचांग
लक्ष्मी नारायण योग के निर्माण से बदलेगा इन राशियों का जीवन
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग मेष राशि के जातकों के लिए बड़ा लाभ लेकर आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि ये परिवर्तन इनके करियर के लिए काफी फायदेमंद होने वाला है। साथ ही इन्हें जबरदस्त धन लाभ होने वाला है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावनाएं हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के ऊपर लक्ष्मी नारायण योग (Lakshmi Narayn Yog) का शुभ प्रभाव पड़ेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इनके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही धन-दौलत और व्यापार में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है और आय के नए स्रोत बनेंगे।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मी नारायण योग से कन्या राशि वालों का जीवन एक नई दिशा की ओर अग्रसर होगा। यह इनके व्यवसाय के लिए भी बड़ा लाभ लेकर आ रहा है। साथ ही इनकी आर्थित मुश्किलें समाप्त हो जाएंगी और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Shani Dev Puja: शनिवार के दिन करें भगवान शनि के 108 नामों का जाप, कुंडली से खत्म होगा अशुभ ग्रहों का प्रभाव
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।