Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lalbaugcha Raja के करने जा रहे हैं दर्शन, तो जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 02:39 PM (IST)

    हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान बप्पा की पूजा का विधान है। इस बार गणेश महोत्सव (Ganesh Chaturthi 2024 Date) की शुरुआ ...और पढ़ें

    Lalbaugcha Raja 2024 Darshan niyam: दर्शन करते समय न करें ये काम
    Lalbaugcha Raja 2024 Darshan niyam: दर्शन करते समय न करें ये काम

    HighLights

    1. गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद शुभ माना जाता है।
    2. गणेश भगवान को देवताओं में प्रथमपूज्य माना जाता है।
    3. गणेश जी की पूजा से ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गणेश महोत्सव के पवित्र पर्व की शुरुआत हो चुकी है, जिसका इंतजार बप्पा के भक्तों को पूरे साल रहता है। इस पर्व को भक्त बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस कठिन व्रत का पालन करने से ज्ञान, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है। वहीं, इस शुभ अवसर (Ganesh Chaturthi 2024 Date) के दौरान लालबागचा राजा के दर्शन का भी विशेष महत्व है, तो आइए उनके दर्शन से पूर्व कुछ नियमों को जान लेते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    दर्शन करते समय न करें ये काम (Lalbaugcha Raja 2024 Darshan niyam)

    • लालबागचा राजा का दर्शन करने से ठीक एक दिन पहले प्याज, लहसुन और अन्य तामसिक भोजन का सेवन न करें।
    • केवल सात्विक भोजन बनाएं और उसका सेवन न करें।
    • किसी के प्रति ईर्ष्या का भाव न रखें।
    • किसी स्त्री का गलती से भी अपमान न करें।
    • बड़ों का अनादर न करें, इससे बप्पा नाराज हो सकते हैं।
    • पूजा में तुलसी पत्र शामिल न करें।
    • पूजा के दौरान सफेद चीजों को चढ़ाने से परहेज करें।

    लालबागचा राजा की इस विधि से करें पूजा (Lalbaugcha Raja 2024 ki Puja Vidhi)

    • स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
    • लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
    • बप्पा को मोदक, दुर्वा और शमी पत्र अर्पित करें।
    • वहीं खड़े होकर बप्पा के वैदिक मंत्र और स्तुति का पाठ करें।
    • आरती में भाग लेकर अपनी पूजा पूर्ण करें।
    • साथ ही वहां से निकलकर गरीबों को भोजन अवश्य कराएं।

    यह भी पढ़ें: Lalbaugcha Raja: बेहद मनमोहक है लालबागचा राजा का स्वरूप, जानें बप्पा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।