Laxmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, घर से सदा के लिए विदा हो जाएगी दरिद्रता
चैत्र शुक्ल पंचमी को लक्ष्मी पंचमी (Laxmi Panchami 2026) मनाई जाती है, जो धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। ...और पढ़ें

Laxmi Panchami 2026: लक्ष्मी पंचमी का महत्व । Ai Generated Image
HighLights
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के रूप में मनाया जाता है
यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है
इस दिन की गई साधना से दरिद्रता का नाश होता है
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। Laxmi Panchami 2026: चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लक्ष्मी पंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई साधना से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख-शांति का स्थायी वास होता है। आइए इस दिन से जुड़े कुछ अचूक उपाय जानते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

श्री यंत्र की स्थापना
लक्ष्मी पंचमी के दिन घर के मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना करना बहुत फलदायी होता है। अगर आपके पास पहले से श्री यंत्र है, तो उसका अभिषेक केसर मिश्रित दूध से करें। श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना जाता है। अभिषेक के बाद "ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।
मुख्य द्वार पर घी का दीपक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी का प्रवेश घर के मुख्य द्वार से होता है। ऐसे में लक्ष्मी पंचमी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर गाय के घी का दीपक जलाएं। साथ ही कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
कमल के फूल और मखाने का भोग
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बहुत प्रिय है। इस दिन पूजा के समय मां को पांच कमल के फूल अर्पित करें। भोग में मखाने की खीर या सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं। यह उपाय शुक्र ग्रह को भी मजबूत करता है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह हैं।
खबरें और भी
झाड़ू का गुप्त दान
धार्मिक मान्यताओं में झाड़ू को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है। लक्ष्मी पंचमी के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का गुप्त दान करने से दरिद्रता का नाश होता है। इसके अलावा, इस दिन घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) की विशेष सफाई करें, क्योंकि इस दिशा में देवताओं का वास होता है।
कनकधारा स्तोत्र का पाठ
अगर आप लंबे समय से कर्ज या आर्थिक तंगी से परेशान हैं, तो लक्ष्मी पंचमी पर कनकधारा स्तोत्र का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से अटका हुआ धन वापस मिलता है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Day 5: चैत्र नवरात्र के पांचवे दिन करें ये एक काम, खुशियों से भर जाएगा जीवन
यह भी पढ़ें- Lakshmi Panchami 2026: इस दिन रखा जाएगा लक्ष्मी पंचमी का व्रत, जानें पूजा विधि, भोग, मंत्र से लेकर लेकर सारी डिटेल्स
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।