Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri 2026: लोहड़ी के दिन न करें ये गलतियां, वरना घर में होगा कंगाली का वास

    Updated: Thu, 08 Jan 2026 04:14 PM (IST)

    लोहड़ी का पर्व (Lohri 2026 Donts) 2026 में 13 जनवरी को मनाया जाएगा, जो नई फसल और सूर्य व अग्नि देव के प्रति आभार का प्रतीक है। यह पर्व नकारात्मकता को ...और पढ़ें

    Lohri 2026: लोहड़ी के दिन न करें ये काम।

    Lohri 2026: लोहड़ी के दिन न करें ये काम।

    HighLights

    1. लोहड़ी का पर्व हर साल बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है

    2. साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी को मनाया जाएगा

    3. यह पर्व सूर्य देव व अग्नि देव के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2026: सिख धर्म और खासकर पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व नई फसल के आने की खुशी और सूर्य देव व अग्नि देव के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। ऐसी मान्यता है कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि हमारे जीवन की नकारात्मकता को जलाकर सुख-समृद्धि लाती है। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां शुभ फल के बजाय घर में दरिद्रता और कंगाली का कारण बन सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपके घर में बरकत बनी रहे, तो लोहड़ी के दिन इन बातों का खास ध्यान रखें, जो इस प्रकार हैं -

    Lohri 2026 rules 1

    Ai - Generated

    लोहड़ी के दिन न करें ये गलतियां (Lohri 2026 Donts)

    • घर में गंदगी न रखें - लोहड़ी सुख-समृद्धि का त्योहार है। इस दिन घर के प्रवेश द्वार और आंगन को गंदा न छोड़ें। माना जाता है कि इन जगहों पर गंदगी होने से लक्ष्मी जी नाराज होती हैं और घर में कंगाली का वास होता है।
    • अग्नि का अपमान न करें - लोहड़ी की अग्नि को साक्षात देवता माना जाता है। इस पवित्र अग्नि में कभी भी कूड़ा-कचरा या प्लास्टिक न डालें। ऐसा करने से अग्नि देव नाराज हो सकते हैं, जिसका सीधा असर घर की सुख-शांति पर पड़ता है।
    • अकेले न रहें - लोहड़ी मिलन का पर्व है। इस दिन घर के दरवाजे बंद करके अकेले बैठना अशुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों से मिलें, मूंगफली-रेवड़ी बांटें और साथ मिलकर नाचे-गाएं। इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
    • तामसिक चीजों का सेवन - लोहड़ी एक सात्विक त्योहार है जिसमें अग्नि को भोग लगाया जाता है। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से घर की बरकत चली जाती है और आर्थिक संकट बढ़ सकता है।
    • किसी को खाली हाथ न लौटाएं - लोहड़ी पर उपहार लेने की परंपरा है। अगर कोई जरूरतमंद आपके द्वार पर आए, तो उसे खाली हाथ न लौटाएं। अपनी क्षमता अनुसार उसे कुछ न कुछ जरूर दें।

    इन कामों से आएगी सुख-समृद्धि (Lohri 2026 Dos)

    • इस मौके पर अग्नि की परिक्रमा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
    • इस शुभ दिन पर तिल-गुड़ का दान करने से राहु और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।
    • इस शुभ अवसर पर गरीबों को भोजन कराने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।
    • इस पावन दिन पवित्र अग्नि में रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न की आहुति देने से भाग्य उदय होता है।

    लोहड़ी का महत्व (Lohri 2026 Significance)

    साल 2026 में लोहड़ी मंगलवार के दिन पड़ रही है। मंगलवार मंगल ग्रह और हनुमान जी का दिन है। वहीं, लोहड़ी अग्नि का पर्व है और मंगल भी अग्नि तत्व प्रधान है, इसलिए इस बार लाल रंग के कपड़े पहनकर यह पावन पर्व मनाएं। साथ ही गुड़ का दान करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    यह भी पढ़ें- Lohri 2026: 13 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी, पढ़ें इस दिन का महत्व और खास बातें

    यह भी पढ़ें- Lohri 2026 Date: 13 या 14 जनवरी, नए साल में कब मनाई जाएगी लोहड़ी, दूर करें सारा कन्फ्यूजन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।