Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Ganesha: भगवान गणेश से सीखें जीवन जीने के ये गुण, मिलेगी अपार सफलता

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 01:43 PM (IST)

    Lord Ganesha गणेश जी को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देव माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत उनकी आराधना के बिना पूरी नहीं होती। उन्हें विनाय ...और पढ़ें

    Lord Ganesha भगवान गणेश सीखें जीवन जीने के गुण।
    Lord Ganesha भगवान गणेश सीखें जीवन जीने के गुण।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Lord Ganesha: भगवान गणेश अपने भक्तों को सभी कष्टों को हर लेते हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। कोई भी शुभ काम करने से पहले गणेश जी को याद किया जाता है। गणेश जी के ऐसे कई गुण हैं जिन्हें जीवन में अपनाने से व्यक्ति का जीवन सुखमय बना रहता है।

    कर्तव्य को प्राथमिकता दें

    गणेश जी हमेशा अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हैं। माता की आज्ञा का पालन करने के लिए उन्होंने पिता शिव से भी युद्ध किया था। उनसे हमें कर्तव्य को हर काम से ऊपर रखने का यह गुड़ सीखना चाहिए। जो व्यक्ति कभी लक्ष्य से नहीं भटकता, खुशियां खुद उसके दरवाजे पर दस्तक देती हैं।

    माता पिता का आदर करें

    माता-पिता के चक्कर लगाकर उन्होंने यह संदेश दिया कि इस दुनिया में माता-पिता से बढ़कर कुछ नहीं है। इसलिए हमेशा अपने माता-पिता की हमेशा सेवा करनी चाहिए और उनके आदेशों का सम्मान करना चाहिए।

    कार्य को पूरा करने की ललक

    महाकाव्य अधूरा न रह जाए इसके लिए गणेश जी ने अपने दांत को तोड़कर पूरी महाभारत एक बार में लिखी थी। उनका यह गुण सिखाता है कि त्याग और कार्य को पूरा करने की ललक व्यक्ति को जीवन में अपार सफलता दिलाती है।

    जीवन में बनी रहेंगी खुशिया

    जीवन में सफलता पाने के लिए ज्ञान और बुद्धि का कब और कैसे उपयोग किया जाए, यह गुण भी हमें गणेश जी से सीखना चाहिए। गणेश जी बहुत ही चंचल स्वभाव के माने जाते हैं। खेल-कूद में भी वह हमेशा आगे रहते हैं। उनके इस गुण को अपनाने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

    खबरें और भी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'