Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mangalwar Ke Totke: बेहद चमत्कारी हैं मंगलवार के ये टोटके, संकट होंगे दूर, जीवन होगा सुखमय

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:07 PM (IST)

    मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान हनुमान जी की पूजा कर विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख-समृद ...और पढ़ें

    Mangalwar Ke Totke: इन उपाय से करें बजरंगबली को प्रसन्न।
    Mangalwar Ke Totke: इन उपाय से करें बजरंगबली को प्रसन्न।

    HighLights

    1. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित है।
    2. ज्योतिष शास्त्र में मंगलवार के उपाय का उल्लेख है।
    3. इस दिन किए गए उपाय इंसान के लिए फलदायी साबित होते हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mangalwar Ke Totke: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी को मंगलवार का दिन समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की श्री राम जी के साथ विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही जीवन के संकटों को दूर करने के लिए व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं और जीवन सदैव खुशहाल रहता है।  

    यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर मां लक्ष्मी को इस तरह करें प्रसन्न, धन लाभ के बनेंगे योग

    मंगलवार के उपाय (Mangalwar Ke Upay)

    • माना जाता है कि बजरंगबली को बूंदी और बेसन के लड्डू बेहद प्रिय है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाने से संकटमोचन अत्यंत प्रसन्न होते हैं और जातक को मनचाहा वरदान देते हैं।
    • अगर आप जीवन के दुख और संकटों से परेशान हो गए हैं, तो ऐसे में आप मंगलवार के दिन पूजा के दौरान सच्चे मन से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। कहा जाता है कि इस टोटके को करने से जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और घर में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही बजरंगबली की कृपा प्राप्त होगी।

    • कारोबार में तरक्की पाने के लिए शनिवार के दिन धागे में चार मिर्च नीचे, बीच में नींबू और तीन मिर्च पिरोकर कार्यस्थल के मुख्य गेट पर लगाएं। ऐसा करने से इंसान को वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है।
    • पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए मंगलवार का दिन बेहद उत्तम माना जाता है। रात्रि में सोने से पहले तकिए के नीचे सिंदूर को एक पुड़िया में बांधकर रखें। सुबह होने पर इसे बहती जलधारा में बहा दें।इसके बाद घर में कपूर जलाकर घुमाएं। मान्यता है कि इस टोटके को करने से पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2024: रथ यात्रा के बाद इन चीजों में होता है पहियों एवं शेष लकड़ियों का इस्तेमाल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी