Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Krishna Names: कान्हा जी के ये नाम आपके बच्चे को देंगे एक अलग पहचान

    Updated: Tue, 27 May 2025 01:58 PM (IST)

    हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बच्चों के देवताओं से जुड़े नाम रखना शुभ माना जाता है। आप भगवान कृष्ण से प्रेरित अद्वितीय नाम अपने लड़के या लड़की के ...और पढ़ें

    Lord Krishna Names for babies in hindi
    Lord Krishna Names for babies in hindi

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में यह माना जाता है कि बच्चे के लिए कभी भी ऐसा नाम नहीं चुनना चाहिए, जिसका कोई अर्थ न हो। वहीं अगर आप अपने बच्चे के लिए देवी-देवताओं से जुड़े नाम चुनते हैं, तो इसे काफी शुभ माना जाता है। अगर आप अपनी संतान के लिए कोई यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो कान्हा जी के ये नाम चुन सकते हैं।

    लड़कों के लिए कान्हा जी के नाम

    • अनिरुद्ध - अनिरुद्ध नाम का अर्थ है अजय या अपराजेय। आप अपने बेटे को भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा ये नाम दे सकते हैं।
    • त्रिविक्रम - इस नाम का अर्थ है तीनों लोकों पर विजय प्राप्त करने वाला। ऐसे में यह नाम आपके लाडले बेटे के लिए उपयुक्त रहेगा।
    • हृषीकेश - इंद्रियों का स्वामी को हृषीकेश कहा जाता है। आपके बेटे के लिए यह नाम अच्छा रहेगा।
    • पद्मनाभ - यह भी भगवान विष्णु को ही समर्पित एक नाम है, जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं।
    • प्रद्युम्न - प्रद्युम्न का अर्थ है अत्यंत शक्तिशाली" या "बहुत महान"। ऐसे में आप यह नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
    • श्रीश - देवी लक्ष्मी के पति होने के कारण भगवान विष्णु का एक नाम श्रीश भी है। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।
    • अज -प्रभु अजन्मे हैं, इसलिए उन्हें अज कहा जाता है। आप यह छोटा और प्यारा नाम अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
    • अनघ - जो पापों से रहित है, उसे अनघ कहा जाता है। ऐसे में आप कृष्ण जी का यह नाम अपने बेटे को दे सकते हैं।
    • पुण्य - पुण्य नाम का अर्थ है जो परम पुण्यशाली हैं। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    यह भी पढ़ें -  Kanwar Yatra 2025: कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा? अभी नोट करें सावन महीने की डेट

    लड़कियों के लिए कान्हा जी के नाम

    • मधुराकृति - यह भी कान्हा जी को ही समर्पित एक नाम है। जिसका स्वरूप अत्यन्त आकर्षक हो उसे मधुराकृति कहा जाता है। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए ये नाम चुन सकते हैं।
    • मायी - यह नाम भी कान्हा जी को ही समर्पित है। इसका अर्थ है जो अत्यन्त मायावी हैं। ऐसे में यह नाम आप अपनी लाडली को दे सकते हैं।
    • जयी - जो हमेशा विजयी होने वाले हैं, उन्हें जयी कहा जाता है। यह नाम आपकी बेटी पर बहुत प्यारा लगेगा।

    यह भी पढ़ें - Kuldevi-Devta: कैसे पता करें कौन हैं आपके कुलदेवी-देवता, इन कामों से हो सकते हैं नाराज

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'

    खबरें और भी