यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lord Shiv Bhog: बिजनेस में चाहते हैं अपार वृद्धि? तो सोमवार के दिन भगवान शिव को लगाएं ये भोग
सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस दिन भगवान शिव के संग मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुस ...और पढ़ें

HighLights
- सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
- इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है।
- इसके अलावा महादेव को विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Shiv Bhog: सनातन धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न देवी-देवता को समर्पित है। ऐसे में सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को इच्छा अनुसार फल प्राप्त होता है। साथ ही जीवन के दुखों से छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाना फलदायी होता है और साधक को कई तरह के शुभ फल की प्राप्ति होती है, तो चलिए जानते हैं सोमवार के दिन भगवान शिव को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
(1).jpg)
यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024 Date: कब मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या? इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा
भगवान शिव के भोग
- सोमवार के दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें और इसके बाद उन्हें भांग और धतूरा का भोग लगाएं। माना जाता है कि इन चीजों को भोग में शामिल करने से बिजनेस में वृद्धि होती है।
- ऐसा कहा जाता है कि पूजा के समय भगवान शिव को दही और घी अर्पित करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं और साधक का जीवन सुखमय होता है। साथ ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।
- इसके अलावा सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ के भोग में सूजी या आलू का हलवा शामिल कर सकते हैं। हलवे का भोग लगाने से साधक की मनचाही मनोकमनाएं पूरी होती हैं।
- सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा करने के बाद उन्हें खीर का अवश्य भोग लगाएं।
भगवान शिव को भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप
त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।
इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।
यह भी पढ़ें: Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर दुर्लभ इंद्र योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा अक्षय फल
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।