यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Love Marriage Upay: करना चाहते हैं लव मैरिज, तो ये उपाय आ सकते हैं आपके काम
Love Marriage Upay अगर आप प्रेम विवाह यानी लव मैरिज करना चाहते हैं तो हिंदू शास्त्रों में इसके भी कुछ उपाय बताए गए हैं। दरअसल सनातन धर्म में भी प्रेम ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Love Marriage Remedies: सनातन धर्म में विवाह के 8 प्रकार बताए गए हैं। आज कल 2 तरह के विवाह देखने को मिलते हैं एक अरैंज मैरिज जिसे लड़का और लड़का माता पिता की सहमति से करते हैं और दूसरा लव मैरिज, जो वर-वधु अपनी मर्जी से करते हैं। ऐसे में यदि आप जिससे प्रेम करते हैं उससे विवाह करने में बाधा आ रही है, तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।
मिलेगी माता-पिता की सहमति
अगर आपको लव मैरिज के लिए माता-पिता की सहमति नहीं मिल रही है, इसके लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर पूजा करें और प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद इस प्रसाद को आसपास के लोगों में बांट दें। ये उपाय आपको लगातार तीन महीने तक करना है।
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
शुक्रवार के दिन स्नान-ध्यान से निवृत होकर लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद दुर्गा मंदिर में जाकर मां दुर्गा को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। इस उपाय को कम से कम 16 शुक्रवार तक करना है। ऐसा करने से प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर हो सकती है।
करें इन मंत्रों का जाप
शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके पश्चात, विधि विधान पूर्वक भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की उपासना करें। इसके बाद इस मंत्र का जाप करें।
खबरें और भी
’ॐ लक्ष्मी नारायण नमः’
इस उपाय को लगातार 11 गुरुवार तक करना है। इससे लव मैरिज में आ रही बाधा दूर हो जाती है।
बनेंगे विवाह के योग
अगर आपकी लव मैरिज में किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो प्रेम के प्रतीक कहे जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर जाक विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद श्रीकृष्ण जी को उनकी प्रिय वस्तु बांसुरी भेंट करें। इस दौरान आपको इस मंत्र का जाप करना है -
“ॐ क्लीं कृष्णाय नमः”
प्रेम का बीज मंत्र
ॐ क्लीं नमः
इस मंत्र को प्रेम-विवाह का बीज मंत्र भी कहा जाता है। इसके साथ ही इस मंत्र का जाप करना भी लाभकारी सिद्ध होता है -
ओम क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहः।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'