विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथ-पैर के ये निशान खोलते हैं तरक्की के द्वार, 31 की उम्र के बाद अचानक पलट जाती है किस्मत

Updated: Mon, 04 May 2026 04:12 PM (IST)

क्या आपकी हथेली या पैर में हैं ये शुभ निशान हैं? जिनके बारे में इस आर्टिकल में बताया गया है। अगर हां तो आइए इसके बारे में जानते हैं।

Palmistry & Samudrik Shastra: पैरों के ये निशान दिलाते हैं अपार संपत्ति। Ai Generated Image

Palmistry & Samudrik Shastra: पैरों के ये निशान दिलाते हैं अपार संपत्ति। Ai Generated Image

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद हर निशान और रेखा का एक खास मतलब बताया गया है। अक्सर हम केवल हथेली की रेखाओं पर ध्यान देते हैं, लेकिन हमारे पैर के तलवे और शरीर के अन्य निशान को अनदेखा कर देते हैं, जो हमारे भाग्य से जुड़े बड़े संकेत देते हैं। जैसा कि कई बार व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है लेकिन उसे परिणाम नहीं मिलते, वहीं कुछ खास निशानों के सक्रिय होने पर 31 की उम्र के बाद भाग्य में जबरदस्त बदलाव आता है, तो आइए यहां उन खास निशानों के बारे में जानते हैं।

hatheli ke nishan 1

Ai Generated Image

हथेली के ये निशान जो बनाते हैं धनवान

हस्तरेखा के अनुसार, अगर आपकी हथेली में मछली, त्रिशूल या वर्ग यानी स्क्वायर का चिन्ह है, तो यह राजयोग का संकेत है।

  • मछली का निशान - इसे भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार से जोड़कर देखा जाता है। यह निशान हथेली में होने पर व्यक्ति को धन और मान-सम्मान दोनों दिलाता है।
  • त्रिशूल - अगर सूर्य पर्वत या गुरु पर्वत पर त्रिशूल का चिन्ह हो, तो व्यक्ति शासन-प्रशासन में उच्च पद प्राप्त करता है।

पैर के तलवों के शुभ निशान

पैर के तलवों के निशान व्यक्ति के ऐश्वर्य और विदेश यात्राओं का संकेत देते हैं।

  • चक्र और शंख - पैरों के तलवों के बीच में चक्र या शंख का निशान होना बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। ऐसे लोग जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करते।
  • कमल का फूल - तलवे में कमल के फूल जैसा कोई निशान है, तो सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसा व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है और समाज में पूजनीय बनता है।

31 की उम्र से खास कनेक्शन

अंक ज्योतिष और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 31 की उम्र एक बड़ा टर्निंग पॉइंट मानी जाती है। शनि और गुरु के गोचर के प्रभाव से कई बार सोए हुए भाग्य के निशान इसी आयु के आसपास सक्रिय होते हैं। अगर आपकी भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर सीधी शनि पर्वत तक जा रही है, तो 31 साल की उम्र के बाद आपके करियर में अचानक बड़ी सफलता मिलने के योग बनते हैं।

 यह भी पढ़ें: गाल का तिल सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, अच्छी किस्मत का भी है राज, जानिए सामुद्रिक शास्त्र के ये गुप्त संकेत!

यह भी पढ़ें- सामुद्रिक शास्त्र: लंबी, छोटी और टेढ़ी नाक का क्या होता है मतलब? इनकी बनावट से जानें अपना भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।