विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lucky Animal: घर में लगा रहता है बिल्ली का आना-जाना, तो मिल सकते हैं ये संकेत

Published: Sat, 27 Jan 2024 06:51 PM (IST)

Lucky Animal for Home ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे संकेत माने गए हैं जिनके दिखने पर व्यक्ति को शुभ या ...और पढ़ें

omens related to cat बिल्ली से मिलने शुभ अशुभ संकेत।
omens related to cat बिल्ली से मिलने शुभ अशुभ संकेत।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vastu Tips For Animal: कई जानवरों को गुड लक का संकेत माना गया है। ऐसे में अगर आपके घर में बिना पाले भी बिल्ली का आना-जाना लगा रहता है, तो यह आपको कई तरह के संकेत दे सकता है। आइए जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में अनुसार, बिल्ली का अगल-अगल प्रकार से दिखना व्यक्ति को आने वाले भविष्य के बारे में क्या संकेत देता है।

सुबह-सुबह बिल्ली को देखना

अगर किसी व्यक्ति को सुबह-सुबह बिल्ली दिख जाती है, तो इसे एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं।

बिल्ली का रोना

ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बिल्ली का रोना शुभ नहीं माना जाता। यदि आप कोई शुभ काम करने जा रहे हैं और उससे पहले बिल्ली के रोने की आवाज सुनाई देती है, तो इसका अर्थ है कि आपके इस कार्य में कोई संकट आ सकता है। वहीं, अगर आप बिल्लियों को लड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके परिवार में भी गृह-क्लेश की स्थिति बन सकती है।

बिल्लियों का लड़ना

अगर किसी व्यक्ति के घर पर बिल्ली बच्चों को जन्म देती है, तो इसे एक बहुत-ही शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है। इसका अर्थ है कि आपकी घर-परिवार में जल्द ही मांगलिक कार्य के योग बनने वाले हैं।

इस रंग की बिल्ली का आना

यदि आपके घर में सफेद रंग की बिल्ली आती है, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होने वाली है और आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। वहीं, काली बिल्ली के घर आने पर इसे शुभ नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपके घर में नकारात्मक का प्रवेश हो सकता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'