यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lucky Zodiac Sign: ये चार राशियां हैं हनुमान जी को बहुत प्रिय, सदैव बनी रहती है कृपा
Lucky Zodiac Sign ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी राशियों का संबंध किसी न किसी देवता दे अवश्य जुड़ता है। आज हम इसी विषय बात करेंगे और बताएंगे क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क | Lucky Zodiac Sign: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि प्रत्येक दिन हनुमान जी की उपासना करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और साधक को बल एवं बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के विषय में बताया गया है, जिनपर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों को माना जाता है भाग्यशाली?
मेष राशि

ज्योतिष विद्वान बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इसलिए यह राशि हनुमान जी को बहुत प्रिय है। इस राशि पर हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन मेष राशि द्वारा पूजा-पाठ करने से जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाती है।
सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं और सूर्य देव हनुमान जी के गुरु हैं। ऐसे में हनुमान जी को यह राशि भी बहुत प्रिय है। इस राशि से बजरंगबली प्रसन्न रहते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी की उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के स्वामी भी मंगल देव हैं और इस राशि के जातकों पर भी हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। माना जाता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है और जातक को बल और बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
खबरें और भी
कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि में हनुमान जी को बहुत प्रिय है। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। माना जाता है कि कुंभ राशि के जातकों से हनुमान जी प्रसन्न रहते हैं और बजरंगबली की कृपा जातक पर सदैव बनी रहती। इसलिए मंगलवार के दिन हनुमान जी उपासना करने से जीवन में आ रही कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।