Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दिन क्या करें और क्या नहीं? पढ़ें सूतक समय और नियम

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 01:40 PM (IST)

    साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन के दिन लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में भी देखा जा ...और पढ़ें

    Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण समय। (Image Source: AI-Generated)

    Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण समय। (Image Source: AI-Generated)

    HighLights

    1. साल का यह पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगेगा

    2. यह ग्रहण भारत में मान्य होगा

    3. इसे दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून के रूप में देखा जाएगा

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2026: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, दिन मंगलवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में 'ब्लड मून' के रूप में देखा जाएगा। यह ग्रहण भारत में मान्य होगा। विशेष बात यह है कि साल का यह पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन के दिन लग रहा है, जिससे इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है, तो आइए इस दिन से जुड़ी प्रमुख बातों को जानते हैं।

    02_11_2021-chaumukhideepak_22173034(7)

    चंद्र ग्रहण 2026 का समय (Chandra Grahan 2025 Sutak Kaal Time in India)

    पंचांग गणना के आधार पर चंद्र ग्रहण का सूतक काल 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।

    ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें? (Chandra Grahan 2026 Dos and Don'ts)

    क्या करें?

    • ग्रहण काल के दौरान वैदिक मंत्रों का जाप करना बहुत शुभ माना जाता है।
    • खाने-पीने की चीजों में कुश या तुलसी के पत्ते पहले ही डाल दें।
    • ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कें और स्नान के बाद दान-पुण्य करें।
    • इस दिन तामसिक चीजों से परहेज करें।

    क्या न करें?

    • सूतक शुरू होने के बाद भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।
    • ग्रहण के दौरान भोजन बनाना या खाना वर्जित माना जाता है।
    • इस दिन गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, उन्हें ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तुओं जैसे कैंची या चाकू का उपयोग नहीं करना चाहिए और घर के अंदर ही रहना चाहिए।

    पूजन मंत्र ( Pujan Mantra)

    • ॐ पशुपतये नमः।।
    • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।
    • ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्।।
    • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

    यह भी पढ़ें- Holi 2026: होली के दिन रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, नोट करें सूतक और ग्रहण का समय 

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी