Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Kali Ke Upay: तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं ये उपाय, बनी रहेगी मां काली की कृपा

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 10:19 AM (IST)

    Kali Chaudas Upay हिंदू धर्म में कई देवी-देवताओं की तरह मां काली की भी पूजा का विशेष महत्व है। मां काली की पूजा करने से साधक को कई रोगों और समस्याओं स ...और पढ़ें

    Maa Kali Ke Upay in hindi करें मां काली से जुड़े ये उपाय।
    Maa Kali Ke Upay in hindi करें मां काली से जुड़े ये उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Maa Kali Ke Upay in hindi: सनातन धर्म में काली माता, मां सती का ही रौद्र रूप माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, काली माता दुष्टों का संहार करने वाली मानी गई हैं। ऐसे में यदि आप मां काली से संबंधित कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपको जीवन में कई प्रकार के लाभ देखने को मिल सकते हैं।

    करें इस मंत्र का जाप

    ।। ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हलीं ह्रीं खं स्फोटय क्रीं क्रीं क्रीं फट ।।

    ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, किसी भी मंगलवार, मां काली के मंदिर में जाकर माता के इस बीज मंत्र का जाप 3 माला करने से व्यक्ति को जीवन में आ रही बड़ी-से-बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है।

    शुक्रवार के दिन करें ये उपाय

    शुक्रवार के दिन माता काली के चरणों में श्वेत (सफेद) अबीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से मां काली की कृपा से व्यक्ति को सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही इस उपाय को करने से गंभीर बीमारी से भी व्यक्ति को राहत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Lord Ram Puja: आज के दिन करें भगवान राम के नामों का जाप, मिलेगी बजरंगबली की कृपा

    चढ़ाएं ये भोग

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां काली को गुड़ का भोग बहुत प्रिय माना गया है। ऐसे में मां काली की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा के दौरान उन्हें गुड़ का भोग जरूर लगाना चाहिए। इसके बाद इस भोग के गुड़ को प्रसाद के रूप में गरीबों में बांट दें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती हैं।

    मिलेगा कर्ज से छुटकारा

    यदि कोई व्यक्ति कर्ज की समस्या से घिरा हुआ है तो इससे छुटकारा पाने के लिए लगातार नौ दिनों तक काली मां के सामने गुगल की धूनी जलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और व्यक्ति को कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है।

    खबरें और भी

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'