Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maa Lakshmi Puja: शुक्रवार की शाम को जरूर करें ये काम, मां लक्ष्मी नहीं होने देंगी धन की कमी

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 11:46 AM (IST)

    शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना गया है। कई साधक इस दिन पर लक्ष्मी जी के निमित्त वैभव लक्ष्मी व्रत भी रखते हैं। ऐसे म ...और पढ़ें

    Shukrawar ke Upay शुक्रवार की शाम को जरूर करें ये काम।
    Shukrawar ke Upay शुक्रवार की शाम को जरूर करें ये काम।

    HighLights

    1. शुक्रवार के दिन की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा।
    2. लक्ष्मी जी के आशीर्वाद से नहीं होती धन की कमी।
    3. लक्ष्मी जी की कृपा के लिए जरूर रखें साफ-सफाई का ध्यान।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होने पर साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। हिंदू धर्म में शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय माना जाता है। ऐसे में आप इस समय कई तरह के उपाय द्वारा लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वह उपाय। 

    जरूर जलाएं दीपक

    रोजाना शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से उस स्थान पर देवी-देवताओं का वास बना रहता है। नियमित रूप से सुबह-शाम दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार की शाम को विशेष रूप से दीपक जला सकते हैं। इसके लिए एक दीपक में सरसों का तेल लेकर उसमें कपूर मिलाएं। इसी के साथ आप तेल में तेजपत्ते का टुकड़ा मिलाकर भी दीपक जला सकते हैं। इससे साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

    जरूर करें ये काम

    शुक्रवार की शाम को माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उसने समक्ष घी का दीपक जलाकर पूजा करें और मां लक्ष्मी के चरणों में कमल का फूल अर्पित करें। इसी के साथ लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही एकांत जगह पर बैठकर  ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा आप कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। इससे आपको आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips: सोते समय सिरहाने न रखें ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी धन की देवी

    मुख्य द्वार पर करें ये काम

    मान्यता है कि मां लक्ष्मी केवल वहीं, निवास करती हैं, जहां साफ-सफाई होती है मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। ऐसे में हर दिन खासकर  शुक्रवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आप गंगाजल का छिड़काव भी कर सकते हैं। दरवाजे पर शुभ-लाभ और स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। क्योंकि यह माना जाता है कि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें - Friday Lakshmi Pujan: कुंडली में राजयोग बनेगा, शुक्रवार के दिन करें मां लक्ष्मी की विशेष पूजा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।