Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sheetala Saptami 2025: शीतला सप्तमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 20 Mar 2025 08:34 PM (IST)

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला अष्टमी (Sheetala Saptami 2025) मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर देवी मां शीतला की पूजा की जाती है। इससे एक ...और पढ़ें

    Sheetala Saptami 2025: देवी मां शीतला को कैसे प्रसन्न करें?
    Sheetala Saptami 2025: देवी मां शीतला को कैसे प्रसन्न करें?

    HighLights

    1. चैत्र का महीना बेहद खास होता है।
    2. इस महीने में चैत्र नवरात्र मनाया जाता है।
    3. मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 21 मार्च को शीतला सप्तमी है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां शीतला की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त व्रत रखा जाता है। देवी मां शीतला की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही साधक को आरोग्य जीवन का वरदान मिलता है। इसके अलावा, शारीरिक एवं मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी देवी मां शीतला की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

    यह भी पढ़ें: शीतला अष्टमी पर क्यों खाते हैं बासी खाना? जानिए वजह

    शीतला सप्तमी शुभ मुहूर्त

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि 21 मार्च को देर रात 02 बजकर 45 मिनट (अंग्रेजी कैलेंडर अनुसार 21 मार्च) पर शुरू होगी और 22 मार्च को सुबह 04 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि अनुसार 21 मार्च को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। शीतला सप्तमी के दिन पूजा हेतु शुभ समय सुबह 06 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 33 मिनट तक है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर देवी मां शीतला की पूजा कर सकते हैं।

    राशि अनुसार मंत्र जप

    • मेष राशि के जातक शीतला सप्तमी के दिन पूजा के समय 'ॐ भद्रायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक मां शीतला की कृपा पाने के लिए 'ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक शीतला सप्तमी के दिन पूजा के समय 'ॐ गौर्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कर्क राशि के जातक मनचाहा वरदान पाने के लिए 'ॐ वैष्णव्यै नमः' मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक मां शीतला को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ मायायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कन्या राशि के जातक शीतला सप्तमी पर पूजा के समय 'ॐ चण्डयै नमः' मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक मां शीतला की पूजा करते समय 'ॐ शिवायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक शीतला सप्तमी पर 'ॐ गिरिजायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • धनु राशि के जातक चैत्र माह की सपत्मी तिथि पर 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मकर राशि के जातक देवी मां शीतला की कृपा पाने के लिए 'ॐ तारायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक मां शीतला को प्रसन्न करने हेतु 'ॐ हंसायै नमः' मंत्र का जप करें।
    • मीन राशि के जातक आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए 'ॐ ललितायै नमः' मंत्र का जप करें।

    यह भी पढ़ें: इस साल कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी, जानें इस दिन का महत्व

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी