Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Gupt Navratri 2025: माघ गुप्त नवरात्र में करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 09:56 AM (IST)

    माघ का महीना बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस माह में गुप्त नवरात्र (Magh Gupt Navratri Upay 2025) का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान 10 महाविद्याओं की व ...और पढ़ें

    Magh Gupt Navratri 2025: ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न
    Magh Gupt Navratri 2025: ऐसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न

    HighLights

    1. जल्द ही गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो रही है।
    2. इस दौरान 10 महाविद्याओं की पूजा होती है।
    3. नवरात्र में उपाय करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पंचांग के अनुसार, हर साल 2 बार गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri 2025) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व मां दुर्गा को समर्पित है। गुप्त नवरात्र के दौरान लोग दस महाविद्याओं की उपासना करते हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए व्रत भी किया जाता है।

    मान्यता है कि व्रत करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और वैवाहिक जीवन की समस्या दूर होती है। अगर आप गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ उपाय जरूर करें। माना जाता है कि उपाय करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं गुप्त नवरात्र के दौरान किए जाने वाले उपाय (Gupt Navratri Upay) के बारे में।  

    घर में बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

    माघ गुप्त नवरात्र में अखंड ज्योति जलानी चाहिए। रोजाना पूजा के दौरान मां दुर्गा को फल चढ़ाएं। इसके बाद कन्या को प्रसाद बाटें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी हमेशा बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।

    वैवाहिक जीवन होगा खुशहाल

    अगर आप वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा को 16 शृंगार का सामान जरूर अर्पित करें और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इस उपाय को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:Mauni Amavasya 2025 Date: कब है मौनी अमावस्या, आपके लिए क्यों खास है ये दिन? एक क्लिक में सब जानें

    धन की समस्या होगी दूर

    गुप्त नवरात्र में एक गुलाब के फूल में कपूर का एक टुकड़ा रखें। इसे मां दुर्गा को चढ़ाएं। माना जाता है कि इस टोटके को करने से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।  

    रुके हुए का होंगे पूरे

    गुप्त नवरात्र में दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसका पाठ करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।

    माघ गुप्त नवरात्र 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Magh Gupt Navratri 2025 Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, माघ शुक्ल प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी को शाम 06 बजकर 5 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 जनवरी को शाम 04 बजकर 01 मिनट पर होगा। ऐसे में माघ गुप्त नवरात्र की शुरुआत 30 जनवरी से होगी।

     यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2025: कब से शुरू है माघ गुप्त नवरात्र? नोट करें कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।