Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Month Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर इन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक, खुल जाएगी बंद किस्मत

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 04:41 PM (IST)

    हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करते हैं। कहते हैं कि इस दिन उपवास रखने से सभी म ...और पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव पूजन।( IMG Caption - Freepic)
    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिव पूजन।( IMG Caption - Freepic)

    HighLights

    1. प्रदोष व्रत का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
    2. प्रदोष व्रत पर शिव जी और देवी पार्वती की पूजा का विधान है।
    3. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत का हिंदुओं के बीच बहुत ज्यादा मान्यता है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। इस पवित्र दिन पर भक्त व्रत रखते हैं और पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का उपवास रखने से सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही जन्मों जन्म के पापों का नाश होता है।

    वहीं, इस दिन भगवान शिव के अभिषेक का भी बहुत ज्यादा महत्व है, तो आइए राशि अनुसार किन चीजों से भोलेनाथ का अभिषेक करना है उसके बारे में जानते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार यह व्रत ( Pradosh Vrat 2025) 9 फरवरी को रखा जाएगा।

    इन खास चीजों से करें शिव जी का अभिषेक (Shiv ji Ka Abhishek Kin Chijon Se Karen?)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस पावन तिथि पर शिव जी का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ मौके पर शिव जी का दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर भगवान शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस दिन देवों के देव महादेव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान शंकर का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर महादेव का शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन शिव जी का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान शिव का तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन शिव जी का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन भगवान शिव का दही से अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, खुश होंगे भगवान शिव

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    खबरें और भी