यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर भगवान शिव का इन चीजों से करें अभिषेक, खूब बढ़ेगा बिजनेस
पंचांग के अनुसार माघ माह का पहला प्रदोष व्रत 27 जनवरी (Pradosh Vrat 2025 Date) को किया जाएगा। इस दिन महादेव का विशेष चीजों के द्वारा अभिषेक करने का अध ...और पढ़ें

HighLights
- प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है।
- इस दिन दान जरूर करना चाहिए।
- व्रत करने से सभी संकट दूर होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर महीने में त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन महादेव की पूजा संध्याकाल में करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि विधिपूर्वक भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है।
राशि अनुसार अभिषेक
- प्रदोष व्रत के दिन मेष राशि के जातक गंगाजल में शहद मिलाकर महादेव का अभिषेक करें। इससे पूजा का पूरा फल मिलेगा।
- प्रदोष व्रत के दिन वृषभ राशि के जातक गंगाजल में दूध मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे सभी काम पूरे होंगे।
- प्रदोष व्रत के दिन मिथुन राशि के जातक कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। इससे मनचाहा करियर मिलेगा।
- प्रदोष व्रत के दिन कर्क राशि के जातक शुद्ध दही से महादेव का अभिषेक करें। इससे कारोबार में वृद्धि होगी।
- प्रदोष व्रत के दिन सिंह राशि के जातक गंगाजल में लाल पुष्प मिलाकर भगवान शंकर का अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न होंगे।
- प्रदोष व्रत के दिन कन्या राशि के जातक गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक करें। इससे पूजा सफल होगी।
यह भी पढ़ें: Magh Pradosh Vrat 2025 List: माघ माह में कब-कब है प्रदोष व्रत? यहां जानें डेट और शुभ मुहूर्त
- प्रदोष व्रत के दिन तुला राशि के जातक पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे जल्द नौकरी के योग बनेंगे।
- प्रदोष व्रत के दिन वृश्चिक राशि के जातक गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे शिव जी प्रसन्न होंगे।
- प्रदोष व्रत के दिन धनु राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
- प्रदोष व्रत के दिन मकर राशि के जातक गंगाजल में साबुत मूंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।इससे धन में वृद्धि होगी।
- प्रदोष व्रत के दिन कुंभ राशि के जातक गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे शनि दोष दूर होगा।
- प्रदोष व्रत के दिन मीन राशि के जातक गंगाजल में भांग के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इससे महादेव की कृपा प्राप्त होगी।
शिव मूल मंत्र
ॐ नमः शिवाय॥
रूद्र मंत्र
ॐ नमो भगवते रूद्राय ।
रूद्र गायत्री मंत्र
ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय
धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2025: माघ माह के पहले प्रदोष पर इस विधि से करें शिव पूजन, मिलेगा अच्छे स्वास्थ्य का वरदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्नमाध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।