Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा से इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, बरसेगी बुध देव की कृपा

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 04:12 PM (IST)

    इस बार की माघी पूर्णिमा खास मानी जा रही है क्योंकि इस तिथि पर महाकुंभ में अमृत स्नान भी किया जाएगा। ऐसे में कई साधक अमृत स्नान का पुण्य प्राप्त करने क ...और पढ़ें

    Magh Purnima पर किन राशियों को होगा फायदा
    Magh Purnima पर किन राशियों को होगा फायदा

    HighLights

    1. माघी पूर्णिमा पर किया जाएगा महाकुंभ में अमृत स्नान।
    2. पूर्णिमा के दिन शुभ माना गया है स्नान-दान करना।
    3. माघी पूर्णिमा पर पर बन रहे हैं कई शुभ योग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूर्णिमा के दिन हिंदू धर्म में स्नान-दान का काफी महत्व माना गया है। इस दिन पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जो जातक के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। इसी के साथ बुध देव और सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा (Magha Purnima 2025 Lucky Zodiac Signs) के दिन किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

    माघ पूर्णिमा मुहूर्त (Magh Purnima Muhurat)

    माघ माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इस तिथि का समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस प्रकार माघ पूर्णिमा, बुधवार 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रोदय का टाइम कुछ इस प्रकार रहेगा -

    पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय - शाम 05 बजकर 59 मिनट पर

    इस राशियों को होगा फायदा

    माघ पूर्णिमा पर मेष राशि (Magha Purnima Lucky Zodiac Signs) के जातकों को कई तरह के लाभ मिलने वाले हैं। यह समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। परिवार के साथ संबंध सुधरने वाले हैं। आपके लिए प्रॉपर्टी आदि खरीदने के योग भी बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में जो भी समस्याएं आ रही हैं, वह इस दौरान दूर हो सकती हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें - Mahakumbh 2025 Magh Purnima Snan: माघ पूर्णिमा पर होगा महाकुंभ का अमृत स्नान, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त

    हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

    माघ पूर्णिमा के अवसर पर वृषभ राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। जो जातक कारोबार से जुड़े हुए हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। अगर आप सेहत की दृष्टि से परेशान हैं, तो इस समय आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलने वाला है।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    बढ़ेगा मान-सम्मान

    मकर (Magha Purnima horoscope predictions 2025) राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर काफी लाभ प्राप्त करने वाले हैं। परिवार और समाज में आपका कद बढ़ने वाला है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। करियर में भी आपको लाभ मिलने वाला है।

    यह भी पढ़ें - Surya Gochar 2025: इन राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, नौकरी से जुड़ी परेशानियां होंगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।