Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 06 Feb 2025 01:43 PM (IST)

    ज्योतिषियों की मानें तो माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Daan) के दिन दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। साथ ही सौभाग्य और शोभन योग का भी निर्माण हो ...और पढ़ें

    Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा पर क्या करें और क्या न करें?
    Magh Purnima 2025 Daan: माघ पूर्णिमा पर क्या करें और क्या न करें?

    HighLights

    1. सनातन धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है।
    2. माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
    3. भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी होती है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का खास महत्व है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में साधक गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर मां गंगा और देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। ज्योतिष भी पूर्णिमा तिथि पर सत्यनारायण पूजा करने की सलाह देते हैं।

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करेंगे। आत्मा के कारक सूर्य देव 12 फरवरी को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। संक्रांति और पूर्णिमा तिथि पर दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। अगर आप भी पितरों की कृपा पाना चाहते हैं, तो माघ पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण अवश्य करें। साथ ही पूजा के बाद राशि अनुसार इन चीजों का दान अवश्य करें।

    यह भी पढ़ें: इन राशियों का खुलेगा किस्मत का पिटारा, पैसों की तंगी होगी दूर

    माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Magh Purnima Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। माघ पूर्णिमा के दिन पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल शाम 04 बजकर 18 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 09 मिनट तक है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप एवं दान-पुण्य कर सकते हैं।

    राशि अनुसार दान (Magh Purnima Daan)

    • मेष राशि के जातक माघ पूर्णिमा पर गेहूं, रागी और अनार का दान करें।
    • वृषभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन चावल, आटा और नमक का दान करें।
    • मिथुन राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन धनिया और साबुत मूंग का दान करें।
    • कर्क राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान करें।
    • सिंह राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन गुड़, मूंगफली और सेब का दान करें।
    • कन्या राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन लोगों के मध्य गन्ने रस का वितरण करें।
    • तुला राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन सफेद रंग के वस्त्र और आलू का दान करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन मसूर दाल, लाल मिर्च और शहद का दान करें।
    • धनु राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन मकई और बेसन के लड्डू का दान करें।
    • मकर राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन सरसों, साबुत उड़द और सरसों के तेल का दान करें।
    • कुंभ राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन नीले रंग के कपड़े और काले तिल का दान करें।
    • मीन राशि के जातक माघ पूर्णिमा के दिन चने की दाल, बेसन और मकई का दान करें।

    यह भी पढ़ें: कब मनाई जाएगी कुंभ संक्रांति? एक क्लिक में जानें सबकुछ

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।