Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें, कट जाएंगे सभी पाप

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 08:37 AM (GMT+05:30)

    महाशिवरात्रि का पर्व हर साल भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करते हैं। यह पर्व शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक ...और पढ़ें

    Maha Shivratri 2025:शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।
    Maha Shivratri 2025:शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि को हर साल पूरे देश में बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाता है।
    2. इस मौके पर शिव जी की पूजा का विधान है।
    3. 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि को हर साल पूरे देश में बड़ी भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर शिव भक्त भगवान शिव के लिए पूर्ण भक्ति के साथ उपवास रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं। यह पवित्र दिन शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाने वाली है।

    कहा जाता है कि इस मौके (Maha Shivratri 2025) पर शिवलिंग पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है, तो आइए उन खास वस्तुओं के बारे में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

    शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Things To Shivalinga)

    महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग (Mahashivratri 2025 Bhagwan Bholenath Ko Kya Arpit Karein) पर गंगाजल, बेलपत्र, दूध, दही, शहद, चावल, काले तिल, गेहूं, धतूरा, भांग, कपूर, सफेद चंदन, भस्म, आंक के फूल आदि चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए, क्योंकि यह वस्तुएं भगवान शंकर को अति प्रिय हैं।

    इसके साथ ही इन चीजों को चढ़ाने से जीवन में आने वाले सभी संकटों का नाश होता है। वहीं, कुंडली से अशुभ ग्रहों का बुरा प्रभाव कम होता है।

    यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2025: विजया एकादशी पर करें इन वस्तुओं का दान, हो जाएंगे राजा की तरह धनवान

    महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को हर साल महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    इसके साथ ही इस दिन पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 19 मिनट से रात 09 बजकर 26 मिनट तक का है। इसके अलावा रात दूसरा पूजा मुहूर्त 09 बजकर 26 मिनट से देर रात 12 बजकर 34 मिनट तक है।

    यह भी पढ़ें: Janaki Jayanti 2025: जानकी जयंती आज, इस विधि से करें माता सीता की पूजा, नोट करें मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।