Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि तक इन 3 राशियों पर बरसेगी शिवजी की कृपा, क्या आपका नाम भी है इसमें शामिल?

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 02:43 PM (IST)

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025 Date) का पर्व बहुत पावन और मंगलकारी माना जाता है। यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। साथ ही यह शिव-पार्वती क ...और पढ़ें

    Maha Shivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि का महत्व।
    Maha Shivratri 2025 Date: महाशिवरात्रि का महत्व।

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास है।
    2. यह दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है।
    3. शिव जी की पूजा से सभी परेशानियों का अंत होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत विशेष माना गया है। यह दिन शिव जी के भक्तों के लिए बहुत ही खास होता है, जिसका इंतजार वे पूरे साल करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन रात्रि जागरण और कठोर व्रत का पालन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस एक दिन का व्रत रखने से पूरे साल की गई शिव पूजन के बराबर फल मिलता है और सभी पापों से छुटकारा मिलता है।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) का उपवास रखा जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह पावन पर्व कुछ राशियों की किस्मत चमकाने वाला है, तो आइए उन राशियों के नाम जानते हैं।

    इन राशियों की चमकेगी किस्मत (The Luck Of These Zodiac Signs Will Shine)

    कर्क राशि 

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) का पर्व कर्क राशि वालों के लिए बहुत फलदायी माना जा रहा है। ज्यातिष गणना के अनुसार, इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मनचाही सफलती मिलेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    मकर राशि 

    इन राशि के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना भी है।

    कुंभ राशि 

    महाशिवरात्रि का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद ही चमत्कारी होने वाला है, क्योंकि इनके रिश्ते मधुर होंगे। मनचाहा करियर मिलेगा। साथ ही नया मकान खरीदने का योग भी बन रहा है।

    महाशिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2025 Date Or Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का उपवास रखा जाता है। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी।

    खबरें और भी

    वहीं, इस तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा। इस दिन निशा काल की पूजा का महत्व है। इसलिए 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: February Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर करें इस चालासी का पाठ, दूर होगी घर की दरिद्रता

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।