Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर सपने में भोलेनाथ ने दिए हैं दर्शन, तो मिल सकते हैं ये संकेत

    Updated: Wed, 26 Feb 2025 11:24 AM (IST)

    महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2025) को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आपको विशेष अवसर पर भगवान शिव से सं ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2025 महाशिवरात्रि पर सपने में शिव जी देखने का अर्थ?
    Mahashivratri 2025 महाशिवरात्रि पर सपने में शिव जी देखने का अर्थ?

    HighLights

    1. आज यानी 26 फरवरी को मनाई जा रही है महाशिवरात्रि।
    2. भगवान शिव की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं सभी कष्ट।
    3. महाशिवरात्रि पर शिव जी से जुड़े सपने देते हैं खास संकेत।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज यानी 26 फरवरी, 2025 को यह पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन साधक भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत करते हैं और मंदिरों में जातक भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही इस दिन पर 4 पहर में भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है।  

    मिलते हैं अच्छे संकेत

    महाशिवरात्रि के अवसर पर अगर किसी व्यक्ति को सपने में भगवान शिव के प्रसन्न मुद्रा में या फिर मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, तो इसे एक बहुत ही अच्छा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको भगवान शिव की कृपा मिलने वाली है और आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

    (Picture Credit: Freepik)

    समझिए आपसे प्रसन्न हैं महादेव

    महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि आपको सपने में भगवान शिव का मंदिर दिखाई देता है, तो यह भी एक शुभ संकेत  (Lord Shiva In Dream) माना जाता है। इसका अर्थ है कि महादेव आपसे प्रसन्न हैं। यह सपना व्यक्ति को अच्छे दिनों के आने का संकेत देता है।

    यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025 Wishes: महाशिवरात्रि पर इन शुभ संदेशों से भेजें शिव भक्तों को शुभकामनाएं, जीवन में होगा मंगल ही मंगल

    शुभ हैं ये सपने

    अगर किसी व्यक्ति को अपने सपने में शिवलिंग दिखाई देता है, या फिर शिव जी संग माता पार्वती के दर्शन होते हैं, तो यह सपना आपका भाग्य बदल सकता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का अर्थ माना गया है कि आपके जीवन में कोई सकारात्मक घटना घटने वाली है, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    (Picture Credit: Freepik)

    जीवन में होगा मंगल

    शिवरात्रि के पावन पर्व पर सपने में खुद को भगवान शिव की पूजा करते हुए देखना एक बहुत ही दुर्लभ सपना माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि व्यक्ति पर महादेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। महादेव के आशीर्वाद से आपके सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में मंगल का होगा।

    यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर करें शिव सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुराद

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।