विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat Story: कुंती की एक शर्त मानने के बाद हुआ था भीम के साथ हिडिम्बा का विवाह

Published: Wed, 21 Aug 2024 01:32 PM (IST)

महाभारत में कई ऐसी रोचक कथाएं मिलती हैं जो व्यक्ति को अंचभित कर सकती हैं। पांडव जो महाभारत के मुख्य ...और पढ़ें

Bhim and Hidimba vivah माता कुंती की शर्त मानने के बाद हुआ भीम और हिडिम्बा का विवाह
Bhim and Hidimba vivah माता कुंती की शर्त मानने के बाद हुआ भीम और हिडिम्बा का विवाह

HighLights

  1. भीम पर मोहित हो गई थी राक्षस कुल की हिडिम्बा।
  2. हिडिम्बा के भाई और भीमसेन के बीच हुआ था युद्ध।
  3. भीम से विवाह के लिए हिडिम्बा ने मानी कुंती की शर्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। द्रौपदी के अलावा भी भीमसेन की एक और पत्नी थी, जिसका नाम हिडिम्बा था। हिडिम्बा से भीम के विवाह को लेकर महाभारत में एक रोचक कथा मिलती है, जिसमें यह बताया गया है कि किस प्रकार भीम से विवाह की चाह में हिडिम्बा ने कुंती की एक ऐसी शर्त भी मान ली थी, जो किसी भी महिला के लिए मानना मुश्किल है।

भीम को देखते ही मोहित हो गई हिडिम्बा

महाभारत में वर्णित कथा के अनुसार, एक बार जब दुर्योधन ने पांडवों के लिए लाक्षागृह तैयार करवाया था, तब पांडव, माता कुंती के साथ उससे बच निकले और उन्हें एक रात जंगल में बितानी पड़ी। जब सभी पांडव और माता कुंती विश्राम कर रहे थे, तब भीम पहरा दे रहे थे। इसी दौरान हिडिम्बा, जो एक राक्षसी थी, उनकी नजर पहरा दे रहे भीम पर पड़ी और वह उन्हें मन ही मन ने पसंद करने लगी।

भीम को मोहित करने के लिए हिडिम्बा ने सुंदर अप्सरा का रूप धारण किया और भीम के पास गई। लेकिन इसी बीच हिडिम्बा का भाई हिडिम्ब वहां आ गया, जो पांडवों को मारकर उनका मांस खाना चाहता था। उसने भीम पर हमला कर दिया, जिससे भीम हिडिम्ब के बीच युद्ध छिड़ गया। इस युद्ध में भीमसेन की विजय हुई और हिडिम्ब मारा गया।

भीम के सामने रखा विवाह का प्रस्ताव

इसके बाद हिडिम्बा अपने असली रूप में आई और उसने भीम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन भीम ने यह कहकर विवाह से इनकार कर दिया कि तुम राक्षस कुल की हो। इसके बाद हिडिम्बा माता कुंती के पास गई उनसे भीम और अपने विवाह की बात कहने लगी। तब कुंती विवाह के लिए तो मान गई, लेकिन उन्होंने हिडिम्बा के सामने एक शर्त भी रख दी।

यह भी पढ़ें - Alopi Devi Temple: इस जगह गिरा था मां सती के दाहिने हाथ का पंजा, जानें अलोपी देवी मंदिर की खासियत

कुंती ने रखी ये शर्त

शर्त के अनुसार, भीम, हिडिम्बा के साथ केवल तब तक ही रहेगा, जब तक कि उन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो जाती। हिडिम्बा भीम के साथ विवाह करना चाहती थी, इसलिए वह इस शर्त को मान गई। इसके बाद दोनों का गंधर्व विवाह हुआ और वह जंगल में साथ रहने लगे। कुछ समय बाद हिडिंबा और भीम का एक पुत्र भी हुआ जिसका नाम घटोत्कच रखा गया।

यह भी पढ़ें - Mahabharat: क्या आप भी द्रोपदी को मानते हैं महाभारत की वजह, यह भी रहे हैं कारण

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।