Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप जानते हैं द्रौपदी की इकलौती बेटी के बारे में? भगवान श्रीकृष्ण से था ये रिश्ता

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 01:32 PM (IST)

    द्रौपदी का नाम पंच कन्याओं में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार द्रौपदी की इकलौती पुत्री भी थी जिसका जिक्र महाभारत ग्रंथ में नहीं मिलता। यही कारण है ...और पढ़ें

    Who was Draupadi daughter (Picture Credit: Freepik) (AI Image)
    Who was Draupadi daughter (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    HighLights

    1. पांच पांडवों की पत्नी के रूप में जानी जाती है द्रौपदी।
    2. पंच कन्याओं में भी शामिल है नाम पांचाली का नाम।
    3. कथाओं में मिलता है द्रौपदी की पुत्री का जिक्र।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। द्रौपदी महाभारत ग्रंथ के मुख्य पात्रों में से एक रही है, जिसे मुख्य रूप से 5 पांडवों की पत्नी के रूप में देखा जाता है। सभी पांडवों का एक-एक पुत्र भी था, जो द्रौपदी से उत्पन्न हुए थे। लेकिन द्रौपदी की बेटी के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे। चलिए जानते हैं कि द्रौपदी की पुत्री कौन है और किस प्रकार उसका संबंध भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है।

    कौन थी द्रौपदी की इकलौती बेटी

    कथाओं के अनुसार, द्रौपदी की बेटी का नाम सुथनु था, जो द्रौपदी और धर्मराज युधिष्ठिर की पुत्री थी। हालांकि महाभारत ग्रंथ में द्रौपदी की पुत्री का उल्लेख नहीं मिलता। जिसका एक कारण यह भी माना जाता है कि द्रौपदी ने वेद व्यास से यह वचन लिया था कि वे उनकी पुत्री के बारे में किसी को नहीं बताएंगे।

    इसलिए उन्होंने महाभारत ग्रंथ में सुथनु का जिक्र नहीं किया। ऐसा भी माना जाता है  द्रौपदी ने अपनी पुत्री को अपनी एक सखी के पास छिपाकर रखा था, ताकि कौरवों से उसकी रक्षा की जा सके।

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    कैसे जुड़ा है कृष्ण जी से संबंध

    सुथनु का विवाह भगवान श्रीकृष्ण और सत्यभामा पुत्र भानू से हुआ था। इस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण सुथनु के ससुर लगते थे। इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि सुथनु के विवाह के बाद द्रौपदी और भगवान श्रीकृष्ण के बीच का रिश्ता बदल गया और वह एक-दूसरे के समधी बन गए।

    यह भी पढ़ें - Mahabharata Story: महाभारत के इस योद्धा का दो माताओं के गर्भ से हुआ जन्म, छल से हुई थी मृत्यु

    द्रौपदी की अन्य संतानें

    द्रौपदी को हर पांडव से एक-एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी, जो इस प्रकार हैं -

    • द्रौपदी और युधिष्ठिर का पुत्र - प्रतिविन्ध्य
    • द्रौपदी और  भीम का पुत्र - सुतसोम
    • द्रौपदी और अर्जुन का पुत्र - श्रुतकिर्ती
    • द्रौपदी और नकुल का पुत्र -  शतानीक
    • द्रौपदी और सहदेव का पुत्र - श्रुतकर्मा

    यह भी पढ़ें - Mahabharat story: महाभारत ग्रंथ की महत्वपूर्ण घटनाएं, जिन्होंने युद्ध में निभाई भूमिका

    खबरें और भी

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।