Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahakumbh 2025: महाकुंभ से घर लाएं ये चीजें, परिवार में हमेशा रहेगी शांति और चमकेगी किस्मत

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 01:02 PM (IST)

    सनातन धर्म में पौष पूर्णिमा को बेहद शुभ माना जा रहा है क्योंकि पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी (Kab Se Hai Mahakumbh 2025) से महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। ...और पढ़ें

    महाकुंभ से इन चीजों को घर लाने से चमकेगी किस्मत (Pic Credit-Freepik)
    महाकुंभ से इन चीजों को घर लाने से चमकेगी किस्मत (Pic Credit-Freepik)

    HighLights

    1. महाकुंभ में प्रयागराज में लग रहा है।
    2. महाकुंभ का विशेष धार्मिक महत्व है।
    3. इस मेले से कुछ चीजों को घर लाना शुभ होता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में किसी खास तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करना जीवन के लिए बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन महाकुंभ के शाही स्नान की तिथियों पर स्नान करने से जातक को सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस बार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh 2025 Significance) का आयोजन हो रहा है। इस मेले की शुरुआत के लिए साधु-संत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ से शुभ चीजों को घर लाने से घर और परिवार में सदैव सुख-शांति बनी रहती है और सभी तरह की समस्या से छुटकारा मिलता है। अगर आप महाकुंभ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में बताई गई चीजों को घर जरूर लेकर आएं, जिससे आपका जीवन होगा होगा और सफलता के मार्ग खुलेंगे।

    नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगा छुटकारा

    प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। इसी वजह से इसे त्रिवेणी संगम के नाम से जाना जाता है। महाकुंभ ( Maha Kumbh Mela 2025) में संगम घाट पर स्नान करने के बाद जल जरूर लेकर आएं, क्योंकि त्रिवेणी संगम के जल में गंगा, यमुना और सरस्वती का जल (Water Importance) होता है। ऐसी मान्यता है कि त्रिवेणी संगम के जल को लाने से घर में खुशियों का आगमन होता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

    यह भी पढ़ें: Mahakumbh Mela 2025: क्यों 12 साल बाद लगता है महाकुंभ, कैसे तय होती है इसकी डेट?

    सभी ग्रह दोष होंगे खत्म

    पौराणिक कथा के अनुसार, जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तो उस दौरान अमृत कलश से प्रयागराज में अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। इसी वजह से प्रयागराज की मिट्टी को बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप महाकुंभ की मिट्टी घर ला सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ की मिट्टी लाने से इंसान को सभी ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।

    परिवार में बनी रहेगी सुख-शांति

    इसके अलावा महाकुंभ से पूजा के फूलों (Flowers Importance) को भी घर ला सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि महाकुंभ की पूजा के फूलों को घर लाने से परिवार में सुख-शांति हमेशा बनी रहेगी और जीवन में आ रहे दुख एवं संकट दूर होंगे।

    खबरें और भी

    कुंभ पर्व 2025 शाही स्नान तिथियां (Kumbh 2025 Snan Dates)

    14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति

    29 जनवरी 2025 - मौनी अमावस्या

    3 फरवरी 2025 - बसंत पंचमी

    12 फरवरी 2025 - माघी पूर्णिमा

    26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि

    यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: आखिर क्यों महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर किया जाता है शाही स्नान? खास है इसकी वजह

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।