Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें, जीवन में बनी रहेगी बरकत और शुभता

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Sun, 25 Feb 2024 01:18 PM (IST)

    इस साल शिवरात्रि (MahaShivratri 2024) 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा भाव क ...और पढ़ें

    MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें
    MahaShivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन घर लाएं ये चीजें

    HighLights

    1. हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद महत्व है।
    2. इस साल शिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जाएगी।
    3. महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। MahaShivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बेहद महत्व है। यह त्योहार हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल शिवरात्रि 8 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो साधक इस दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा भाव के साथ करते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

    साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ चीजों को घर में लाना बेहद शुभ माना जाता है, तो आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं -

    महाशिवरात्रि के दिन नंदी की प्रतिमा लाएं

    महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन घर में नंदी की प्रतिमा लाना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि नंदी शिव जी के वाहन हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त अपने घर पर या फिर मंदिर में नंदी की प्रतिमा स्थापित करते हैं उन्हें भोलेनाथ की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।

    महाशिवरात्रि के दिन लाएं यह शिवलिंग

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन घर में पारद का शिवलिंग लाना बेहद कल्याणकारी होता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक इस शुभ दिन पर पारद शिवलिंग अपने घर में लाते हैं उन्हें सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है, लेकिन इस पवित्र शिवलिंग की स्थापना किसी पुरोहित से ही कराना चाहिए।

    महाशिवरात्रि के दिन बेल पत्र अवश्य लाएं

    महाशिवरात्रि के दिन को शास्त्रों में बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर घर में बेल पत्र का लाना भी शुभ होता है, जो लोग यह शुभ कार्य करते हैं उन्हें भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उनके जीवन में बरकत और शुभता आती है, क्योंकि यह शिव जी को बेहद प्रिय है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Omkareshwar Temple: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव करते हैं शयन, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'