Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024: इन राशियों के लिए सौगात लेकर आ रही है महाशिवरात्रि, जानिए क्या-क्या मिलेंगे लाभ?

    By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi Dwivedi
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 10:26 AM (IST)

    इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो साधक इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की श्रद्धा के साथ पूजा- ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए होगी खास
    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए होगी खास

    HighLights

    1. सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है।
    2. इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी।
    3. यह पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। यह महापर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें शिव परिवार के साथ सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाली है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं -

    महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए होगी खास

    कुंभ राशि

    महाशिवरात्रि कुंभ राशि वालों के लिए कल्याणकारी साबित होने वाली है, क्योंकि इनके ऊपर महादेव की पूर्ण कृपा रहेगी। इन राशि वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होगा। ऐसे में इन लोगों को शिव जी का अभिषेक जरूर करना चाहिए। साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

    सिंह राशि

    सिंह राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दिन सिंह राशि वालों के जीवन की हर मुश्किलों को दूर कर देगा। इन जातकों को आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। ऐसे में इस शुभ दिन शिव जी को बेल पत्र अवश्य ही चढ़ाएं।

    वृष राशि

    वृष राशि के जातकों के लिए यह महापर्व बेहद खास होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इनके लिए यह दिन खुशियां लेकर आने वाला है। साथ ही इनके वे कार्य बनेंगे, जो काफी समय से रुके हुए हैं। इसके अलावा वृष राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इंतजार इन्हें लंबे समय से था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ekadashi 2024: मार्च में कब-कब मनाई जाएगी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'