Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर चढ़ाएं राशि अनुसार ये चीजें, और भी खास हो जाएगी महाशिवरात्रि

    Updated: Thu, 07 Mar 2024 10:48 AM (GMT+05:30)

    महाशिवरात्रि का पर्व 08 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024 शिवलिंग पर चढ़ाएं राशि अनुसार ये चीजें।
    Mahashivratri 2024 शिवलिंग पर चढ़ाएं राशि अनुसार ये चीजें।

    HighLights

    1. महादेव की कृपा से प्राप्त होती है सुख-समृद्धि।
    2. 08 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि।
    3. शिवरात्रि पर कर सकते हैं राशि अनुसार पूजा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024 Date: हर साल फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जो मुख्य रूप से शिव-शक्ति की आराधना के लिए समर्पित है। यह पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

    राशि अनुसार चढ़ाएं ये चीजें

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही भगवान शिव को लाल फूल अर्पित करें और उनका आशीर्वाद लेने के लिए घी का दीपक जलाएं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोग शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। इसके साथ ही आप भगवान शिव को सफेद फूल और चंदन का लेप लगा सकते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव का ध्यान कर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को दही मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही शिव पुराण का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

    कर्क राशि

    कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर चंदन का इत्र अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को दूध और चावल भी अर्पित कर सकते हैं।

    सिंह राशि

    सिंह राशि के लोग शिव के समक्ष घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही आप भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए गेंदे के फूल और अगरबत्ती भी चढ़ा सकते हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वाले काले तिल और जल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही भगवान शिव को ताजे फल और मिठाई चढ़ाएं।

    तुला राशि

    तुला राशि के लोग जल में सफेद चंदन मिलाकर शिव जी को अर्पित करें। आप भगवान शिव के लिए एक सुंदर वेदी या मंदिर बनाकर और उन्हें सुगंधित फूल और इत्र चढ़ाकर भी विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों को महाशिवरात्रि के दिन जल और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से आपको नकारात्मका से छुटकारा मिल सकता है।

    धनु राशि

    धनु राशि के लोगों को महाशिवरात्रि पर शिव जी को अबीर या गुलाल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही शिव जी के मंदिर जाकर शिवलिंग की पूजा करें।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों को शिव जी को भांग और धतूरा चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही आप "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप कर सकते हैं। वहीं शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आप शिवलिंग पर तिल और गुड़ अर्पित कर सकते हैं।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातकों को भगवान को नीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही आप "ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

    मीन राशि

    मीन राशि वाले लोग गन्ने के रस और केसर से शिवलिंग का अभिषेक करें और"ओम नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें। इसके साथ ही आप भगवान को कुछ दूध और शहद अर्पित कर सकते हैं।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'