Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन इन दिव्य ज्योतिर्लिंग का जरूर करें दर्शन, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 01:22 PM (IST)

    महाशिवरात्रि का पर्व बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस साल यह 8 मार्च यानी आज मनाया जाएगा। इस दिन जातक कठिन व्रत का पालन करते हैं। साथ ही भगवान शिव ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन दिव्य ज्योतिर्लिंग का दर्शन
    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर करें इन दिव्य ज्योतिर्लिंग का दर्शन

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पवित्र त्योहारों में से एक है।
    2. यह फाल्गुन माह के 14वें दिन मनाई जाती है।
    3. इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च को मनाई जा रही है।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पवित्र त्योहारों में से एक है। यह फाल्गुन माह के14वें दिन मनाई जाती है। इस साल यह 8 मार्च, 2024 दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है। इस दिन शिव भक्त कठिन व्रत, जप, तप, ध्यान करते हैं। साथ ही भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए जाते हैं, जिससे कभी न समाप्त होने वाले फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम कुछ प्रमुख ज्योतिर्लिंग के बारे में आपको बताएंगे, जिनके दर्शन मात्र से सभी पाप धुल जाते हैं -

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

    गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को पृथ्वी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, यहां चंद्र देव ने भगवान शिव की पूजा करके अपनी चमक फिर से प्राप्त की थी। कई बार नष्ट होने और पुनर्निर्माण के बावजूद मंदिर वैभव के प्रतीक के रूप में खड़ा है।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Wishes: शिव-शक्ति के मिलन को बनाएं और भी खास, अपनों को भेजें महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

    महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। यह तीसरा ज्योतिर्लिंग है, जहां भगवान शिव के महाकालेश्वर रूप के दर्शन होते हैं। यह शिव जी के रौद्र रूप का भी प्रतीक है। यहां ज्यादातर भक्त आध्यात्मिक शांति की तलाश में आते हैं।

    ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

    मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। यह चौथा ज्योतिर्लिंग है। ऐसा माना जाता है कि ऋषि नारद को वरदान देने के लिए शिव जी यहां ओंकारेश्वर और अमरेश्वर रूप में प्रकट हुए थे। इस मंदिर में भक्तों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।  

    खबरें और भी

    काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

    बाबा विश्वनाथ उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी वाराणसी शहर में स्थित है। यह भोलेनाथ का नौवां ज्योतिर्लिंग है। यहां दर्शन मात्र से भक्तों को मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं।

    यह भी पढ़ें: Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या पर करें फिटकरी के ये उपाय, कई समस्याओं का होगा निवारण

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'