विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय, नहीं सताएगी किसी प्रकार की चिंता

Published: Fri, 16 Feb 2024 12:58 PM (IST)

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत किया जाता है। साल 2024 में ...और पढ़ें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय।

HighLights

  1. फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी को मनाई जाती है महाशिवरात्रि।
  2. भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है यह दिन।
  3. इस दिन खास उपाय द्वारा प्राप्त की जा सकता है महादेव की कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri Vrat 2024: शिव भक्तों को महाशिवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही इस दिन पर शिव जी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। यह दिन शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, क्योंकि माना जाता है कि इसी तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह हुआ था।

मेष राशि

मेष के जातक महाशिवरात्रि के विशेष अवसर पर रक्त चंदन का त्रिपुंड लगाएं और पूजा के दौरान शिव जी को लाल कनेर के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप शिवाष्टक का पाठ भी कर सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चंदन और बेलपत्र अर्पित करें। इसके साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के जातक शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के सात पुष्प अर्पित करें और शिव स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गाय के दूध से अभिषेक करें और इसके साथ ही शिव सहस्त्र नामावली का पाठ भी करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को शिव जी की पूजा के दौरान उन्हें पीले चंदन का त्रिपुंड लगाना चाहिए। इसके साथ ही शिव महिमा स्तोत्र का पाठ भी जरूर करें।

कन्या राशि

इस राशि के जातक महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही शिव कृपा प्राप्त करने के लिए  शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला राशि

तुली राशि के जातक पूजा के दौरान शिवलिंग पर सात सुगंधित सफेद फूल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से आपको जीवन में लाभ देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोग शिवलिंग पर लाल चंदन का त्रिपुंड लगाएं और शिव जी को सात लाल कनेर के पुष्प अर्पित करें। साथ ही 'ऊं नागेश्वराय नम:' मंत्र का यथासंभव जाप भी करें।

धनु राशि

आप पूजा के दौरान शिवलिंग पर पीले पुष्प चढ़ाएं और महामृत्युंजय स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी कृपा प्राप्ति के लिए शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा करें और 'ऊं अर्धनारीश्वराय नमः' मंत्र का यथासंभव जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक महाशिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर भस्म का त्रिपुंड लगाएं और अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके साथ ही आप महामृत्युंजय कवच का पाठ भी कर सकते हैं।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान लगाना चाहिए। इसके साथ ही 'ऊं अनंतधर्माय नम:' मंत्र का जाप करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।