यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की पूजा में जरूर शामिल करें ये एक चीज, बनेंगे सभी बिगड़े काम
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि को एक बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस साल शिवरात्रि का पर्व 08 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। ...और पढ़ें

HighLights
- फाल्गुन माह में मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व।
- हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है महाशिवरात्रि का पर्व।
- इस दिन विशेष रूप से की जाती है शिव जी की आराधाना।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri Vrat 2024 Date: प्रत्येक वर्ष फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर भगवान शिव ने देवी पार्वती की कठोर तपस्या के बाद उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
इसलिए यह दिन शिव-शक्ति के मिलन का दिन भी माना जाता है। महादेव की पूजा में धतूरे का इस्तेमाल भी मुख्य रूप से किया जाता है। ऐसे में आप शिवरात्रि के दिन काले धतूरे के कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है, जिससे जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
करें ये काम
महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर काले धतूरे को फोड़कर उसका फल अर्पित करें। इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल से धारा बनाकर 1008 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को नौकरी और व्यापार में उन्नति देखने को मिल सकती है।
घर में लगाए पौधा
भगवान शिव की पूजा में धतूरा अर्पित करने का विशेष महत्व माना गया है। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन घर में काले धतूरे का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे पूरे परिवार पर शिव जी कृपा बनी रहती है। साथ ही इस पौधे को घर में लगाने से व्यक्ति को अपने वैवाहिक संबंधों में भी लाभ देखने को मिल सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें - Mahashivratri 2024: इस दिन मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
बनी रहेगी सुख-शांति
महाशिवरात्रि की पूजा निशिता काल में करने का विधान है। ऐसे में महाशिवरात्रि पर निशिता काल की पूजा के दौरान शिव जी को काले धतूरे के फूल जरूर अर्पित करने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने पर जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक समास्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'