Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahashivratri 2024 Vrat: महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? यहां जानें

    By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
    Updated: Sat, 02 Mar 2024 02:19 PM (GMT+05:30)

    हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इस विशेष असवर ...और पढ़ें

    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? यहां जानें
    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? यहां जानें

    HighLights

    1. महाशिवरात्रि फाल्गुन माह में मनाई जाती है।
    2. इस दिन महादेव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
    3. व्रत में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024 Vrat: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का अधिक महत्व है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस बार महाशिवरात्रि 08 मार्च, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष असवर पर लोग भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि व्रत रखने की सोच रहे हैं, तो इससे पहले यहां जान लीजिए कि व्रत के समय किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

    इन चीजों का करें सेवन

    महाशिवरात्रि के दिन सुबह नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण करने चाहिए और भगवान शिव और मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें और व्रत का संकल्प लें। महाशिवरात्रि व्रत के दौरान संतरा, केला, सेब आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन शाम को सिंघाड़े का हलवा, साबूदाना खिचड़ी और कुट्टू के आटे की पूड़ी का सेवन किया जा सकता है। साथ ही नारियल पानी और समा चावल की खीर भी खा सकते हैं।

    न खाएं ये चीजें

    महाशिवरात्रि व्रत के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन करने की मनाही है। इस दिन सेंधा नमक का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही मांस मदिरा भी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा व्रत में बाजरा, चावल, गेहूं और जौं का सेवन करने की मनाही है।

    महाशिवरात्रि तिथि और मुहूर्त

    महाशिवरात्रि पर्व के आने का शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च, 2024 को रात 09 बजकर 57 मिनट से होगी और इसके अगले दिन 09 मार्च, 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में महाशिवरात्रि 08 मार्च को मनाई जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ramanathaswamy Temple: महाशिवरात्रि पर रामनाथस्वामी मंदिर की करें यात्रा, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी

    डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'